फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rage due to increased prices of paper mills, all cardboard factories will remain closed on 19th

पेपर मिल की बढ़ी कीमतों से रोष, 19 को बंद रहेगी सभी गत्ता फैक्ट्रियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Rage due to increased prices of paper mills, all cardboard factories will remain closed on 19th
मीटिंग के बाद अंबाला कैरोगेटिड बॉक्स एसोसिएशन के सदस्य रोष जताते हुए - फोटो : Ambala
कोरोना काल में विदेशों से बेकार कागजों की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण पेपर मिलें पूरी तरह से प्रभावित हो चुकी हैं। वहीं महंगा और पर्याप्त माल न मिलने के कारण अंबाला में गत्ते के पैकिंग बॉक्स बनाने वाले कारोबारियों की भी कमर टूट गई है। यही कारण है कि अब अंबाला कैरोगेटिड बॉक्स एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से शनिवार यानी 19 दिसंबर को पूरी तरह से अपनी फैक्ट्रियों को बंद करने का फैसला लिया है। यह मीटिंग रामकिशन कॉलोनी स्थित वैलकन टैकर फैक्ट्री में हुई। जिसमें अंबाला छावनी, साहा व अंबाला शहर के कारोबारी पहुंचे।
विज्ञापन

कारोबारी आशीष, योगेश धही, राहुल धीमान, विक्की, दीपक कौशल आदि का कहना था कि अगर वह पैकिंग बॉक्स ही नहीं तैयार करेगी तो इसका असर अंबाला में बसी साइंस, मिक्की, मेडिकल और अन्य इंडस्ट्री पर भी पड़ेगा। हालात इस लिए बिगड़ रहे हैं कि पेपर मिल तो करीब 50 प्रतिशत महंगा माल दे रहे हैं लेकिन आगे कंपनियों ने दाम बढ़ाने के मना कर दिया है। ऐसे में फैक्ट्री तो दूर घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। बता दें कि कारोबारियों की सर्वसम्मति से बनाई अंबाला कैरोगेटिड बॉक्स एसोसिएशन में कुल 40 सदस्य है। -संवाद
विज्ञापन

इसलिए बिगड़ रहे हालात
प्रदेशभर की पेपर मिलों के अंदर बेकार कागजों की भारी कमी हो गई है। यहीं कारण है कि पेपर मिलों से रोल महंगे दामों पर मिलने का असर पेपर एंड पैकेजिंग इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों पर पड़ने लगा है। जल्द ही इसका असर आम जनता की रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं के दामों पर देखने को मिलेगा। बता दें कि अंबाला के अंदर पेपर एंड पैकेजिंग की बहुत बड़ी इंडस्ट्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए है पैकिंग बॉक्स की भारी डिमांड
अंबाला में साइंस और मिक्सी के अलावा सैनिटाइजर इंडस्ट्री, साइंटिफिकेट गुड्स इंडस्ट्री, पैस्टीसाइड इंडस्ट्री, मेडिसन इंडस्ट्री, इलेक्ट्रानिक इंडस्ट्री आदि है। इसलिए यहां पर माल पैक करने के लिए गत्ते के डिब्बों की भारी डिमांड है। इन फैक्ट्रियों में माल यूपी, बद्दी, देहरादून, मुज्जफर नगर, मेरठ आदि से क्राफ्ट पेपर आता है। यहां आने के बाद उसे अलग-अलग लेयर के अंदर बांटा जाता है।

महंगाई की मार से गत्ते के बॉक्स बनाने का काम पूरी तरह से चौपट हो चुका है। पेपर मिल ने दाम 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिए है और सरकार लगातार अनदेखा कर रही है। कई कारोबारी तो घाटे के कारण अपनी फैक्ट्री तक हमेशा के लिए बंद कर चुके हैं। 19 दिसंबर यानी शनिवार को वह अपनी फैक्ट्रियां बंद रखेंगे ताकि सरकार उनकी ओर ध्यान दें।
-कनवल टंडन, प्रधान, अंबाला कैरोग्रेटिड बॉक्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed