फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Racky was being by codework, eye on stricker units

कोडवर्ड से हो रही थी रेकी, स्ट्राइकर यूनिटों पर नजर

Fri, 15 Jan 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Fri, 15 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
अजीबो-गरीब और फटेहाल दिखने वाले संदिग्ध व्यक्ति के पास कुछ ऐसा समान बरामद हुआ, जिसे लेकर सेना बेहद चिंतित है। सेना का दावा है कि कुछ और संदिग्ध अभी अंबाला में घूम रहे हैं। इस इनपुट के बाद अंबाला पुलिस, सीआईडी, केंद्रीय जांच एजेंसी व सेना की अट्ठारह खुफिया टीमें पूरी तरह सक्रिय है। दूसरी ओर, संदिग्ध की तलाशी और पूछताछ के बाद लोकल मिलट्री अथॉरिटी ने भी स्पष्ट किया है कि अंबाला सैन्य की कई संवेदनशील यूनिटें संदिग्धों के राडार पर है। क्योंकि बृहस्पतिवार को काबू किए गए संदिग्ध को सैन्य क्षेत्र के जिस इलाके से पकड़ा है, दरअसल, उसी क्षेत्र में सेना मिसाइल, राकेट लांचर समेत सेना की डीप स्ट्राइकर यूनिट्स है।
विज्ञापन

संदिग्ध व्यक्ति से जो सामान बरामद हुआ, वो भी जासूसी का पुख्ता इशारा कर रहा है। हाथ से बनाए गए नक्शे मिले हैं, जिन्हें तैयार करने में स्केच का इस्तेमाल किया गया है। इस नक्शे में अबाला के विभिन्न इलाकों को रेड एंड ब्लू स्कैच से दर्शाया गया है, जबकि पुलिस स्टेशन को एक रंग से मार्क किया गया है। कुछ ऐसे पेज मिले हैं, जिस पर कोडवर्ड बने हुए हैं। दूसरे पेज पर ये स्पष्ट है कि संबंधित कोर्डवर्ड का मतलब क्या समझा जाए। संदिग्ध के पास सेना द्वारा इस्तेमाल में लाए जाने वाला हाई क्वालिटी  मोनोक्यूलर (एक नेत्री दूरबीन, कीमत करीबन 12 से 15 हजार) मिलने से भी सेना का शक गहराया हुआ है।
विज्ञापन

 इन दस्तावेज को लेकर ज्यादा टेंशन
 संदिग्ध के पास एक ऐसा कागज मिला है, जिसे लेकर पुलिस व सेना ज्यादा टेंशन में हैं। दरअसल, इस कागज पर मथुरा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, आबू, अहमदाबाद समेत एक और शहर का नाम लिखा है। इन शहरों के नाम के साइड में ये लिखा है कि ‘अब तुम्हे यहां जाना  हैं’। अब इन शहरों और वहां जाने की बात के मायने क्या है सेना और पुलिस इसकी तह तक जाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 संदिग्ध की बंद जुबान बढ़ा रही है बैचेनी
संदिग्ध से सीआईए और पुलिस के बड़े अफसर देर रात तक पूछताछ करते रहे। हर दस्तावेज को समझने की कोशिश की जाती रही, उसके मायने जानने की जद्दोजहद बनी रही, लेकिन वह खामोश है। सूत्रों की माने तो संदिग्ध ये बताने की कोशिश कर रहा है कि वह बोल और सुन नहीं पाता।

 एयरफोर्स स्टेशन के आसपास भी घूमा संदिग्ध
संदिग्ध व्यक्ति सेना के राडार पर पिछले दस दिनों से था। वह एयरफोर्स स्टेशन के आसपास भी घूमता रहा। मामा-भांजा की पीर के आसपास क्षेत्र में भी गया और कैपिटल चौक व कालीपलटन पुल के आसपास के इलाके में भी घूमता रहा। सूत्रों की माने तो इलाके में गुजरते सैन्य वाहनों पर वह पैनी नजर रखता था और फिर सड़क के किनारे फटेहाल की तरह अपने समान के साथ बैठ जाता था। सेना बराबर इस पर नजर रखे हुए थी।
 इसलिए संवेदनशील है अंबाला कैंटोनमेंट
 -उतर भारत का सबसे बड़ा एयरफोर्स स्टेशन अंबाला कैंट में मौजूद है
-उतर भारत का सबसे बड़ा आर्मी बेस कैंप अंबाला में ही है
-पश्चिमी कमान, टू कोर मुख्यालय, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सब एरिया मुख्यालय समेत सेना की कई महत्वपूर्ण यूनिटें अंबाला में ही है
-हरियाणा का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन अंबाला कैंट में हैं, जहां विस्फोट हो चुका है और विस्फोटक भी मिल चुका है
-इंडियन ऑयल कारपोरेशन का डिपो अंबाला कैंट में ही मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed