{"_id":"671e280d40b3c8994705cb40","slug":"python-found-in-house-in-ambala-looks-like-russell-viper-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में घर में निकला अजगर: पलभर में आंखों से हुआ ओझल, दहशत में परिवार, देखने पर लग रहा रसेल वाइपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में घर में निकला अजगर: पलभर में आंखों से हुआ ओझल, दहशत में परिवार, देखने पर लग रहा रसेल वाइपर
Sun, 27 Oct 2024 05:16 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 27 Oct 2024 05:16 PM IST
सार
अंबाला छावनी में एक घर में अजगर निकल आया। अजगर निकलने से परिवार के लोग सहम गए। वहीं लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन मौके पर पहुंची टीम के रेस्क्यू करने से पहले ही अजगर कहीं चला गया।
विज्ञापन
घर पर निकला अजगर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में एक घर में अजगर निकल आया। अंबाला छावनी के लालकुर्ती बाजार स्थित घर में अजगर का बच्चा निकलने से वहां हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्य अपने कमरे में बैठे हुए थे कि अचानक एक रोशनदान के पास से अजगर निकला। अजगर को देखकर घर के भी सहम गए। घर के लोगों ने इसका एक वीडियो भी बनाया है। शोर मचाने के बाद अजगर आंखों से ओझल हो गया। सहमे परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने समाजसेवी संस्था वंदे मातरम् दल के साथ मिलकर उसका रेस्क्यू करना चाहा, लेकिन अजगर कहीं नहीं मिला। छतों से लेकर नालियों में भी उसकी तलाश की गई। हालांकि अजगर कहीं चला तो गया, लेकिन स्थानीय लोग व परिवार अभी भी सहमे हुए हैं। अजगर की लंबाई करीब 5 से 7 फीट तक की बताई जा रही है।
इलाकावासी नमन ने बताया कि घर में दिखने के बाद अजगर कुछ ही देर में आंखों से ओझल हो गया। उनके घर के पास एक डेयरी है और ऐसे में मोटे-मोटे चूहे घूमते रहते हैं। ऐसे में अजगर का बच्चा उसी के चक्कर में आ गया होगा। उधर, वंदे मातरम् दल से भरत ने बताया कि अजगर अक्सर नदियों के आसपास पाया जाता है। वीडियो में दिखने वाला रसेल वाइपर है जो अजगर की तरह ही दिखता है और यह काफी जहरीला होता है।