फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Putting up illegal hoardings eclipses the beauty of the city

Ambala News: अवैध होर्डिंग लगा रहे शहर की सुंदरता को ग्रहण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Putting up illegal hoardings eclipses the beauty of the city
परमजीत सिंह बड़ौला, समाजसेवी।
अंबाला सिटी। शहर में लगे अवैध होर्डिंगों से शहर की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। चौराहों और सेक्टर के मोड पर लगे ज्यादातर होर्डिंग बेतरतीब और अनियोजित हैं। इससे शहर की सुंदरता खराब हो रही है।
विज्ञापन

इस मुद्दे को नगर निगम की बैठक में भी उठाया था। पिछले कई साल से यह सिलसिला चल रहा है। इस वजह से नगर निगम को राजस्व की भी चपत लग रही है। नगर निगम ने भी इन होर्डिंग को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। शहर में ज्यादातर होर्डिंग राजनीतिक पार्टियों और निजी लोगों की ओर से लगाए हैं। इनमें से जनहित के लिए कम ही होर्डिंग शहर में दिखाई देते हैं। आगामी महीनों में चुनाव भी आने है।
विज्ञापन

चुनाव को देखते हुए लोगों ने शहर के ज्यादातर कोने में अपने होर्डिंग लगा दिए हैं। इन होर्डिंग को शहर के जागरूक लोगों ने भी गलत करार दिया है, क्योंकि इन होर्डिंग की वजह से हादसे का डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
शहर में अवैध होर्डिंग की भरमार है। ये होर्डिंग ट्रैफिक को भी प्रभावित करते हैं, क्योंकि वाहन चलाते समय चालक का ध्यान इस ओर जाता है। इससे हादसे का डर रहता है। नगर निगम को शहर में बेतुका होर्डिंग नहीं लगने चाहिए। इनके लिए अलग से स्थान निर्धारित किए जाएं। शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड पर होर्डिंग नहीं लगने चाहिए। निगम को भी लोगों को इसके लिए जागरूक करना चाहिए।
सुरेंद्र मोहन, सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी।
कोट्स
लोग नए-नए तरीके से अपने होर्डिंग लगा रहे हैं। कोई चौक पर होर्डिंग लगा रहा है तो कोई दीवारों पर। यहां तक की पेड़ और खंभों को भी नहीं छोड़ा। हाईवे पर होर्डिंग सरकार ने हटा दिए हैं। ऐसा ही शहर में भी होना चाहिए। सड़क पर होर्डिंग लगे होने से चालक को वाहन चलाने में भी परेशानी आती है, क्योंकि इन होर्डिंग की तरफ चालक का ध्यान चला जाता है। शहर में अगर एक बार होर्डिंग लग गया तो उसे उतारता भी कोई नहीं है।
नरेश चोपड़ा, समाजसेवी।
कोट्स
सेक्टर, कॉलोनी, चौक-चौराहे पर हर तरफ होर्डिंग ही नजर आते हैं। बीते कुछ दिनों से तो इनकी संख्या ज्यादा बढ़ गई है। शहर में बेतरतीब और अनियोजित ढंग से होर्डिंग लगे हुए हैं। यह गलत है। अगर कोई चौक-चौराहों पर होर्डिंग लगाता है तो नगर निगम को उनके ऊपर जुर्माना लगाना चाहिए। खंभों पर भी होर्डिंग नहीं लगने चाहिए।
अशोक गोयल, शहर निवासी।
कोट्स
शहर में नियमानुसार नहीं बल्कि राजनीतिक तौर पर होर्डिंग लगते हैं। नगर निगम अपने चहेतों के होर्डिंग को हटाता नहीं है, अगर कोई आम सभा या सार्वजनिक संस्था और व्यक्ति होर्डिंग लगाता है तो उन होर्डिंग को नगर निगम उखाड़ फेंकता है। शहर में चौक-चौराहों, सेक्टर व कॉलोनी में होर्डिंग नहीं लगने चाहिए।

परमजीत सिंह बड़ौला, समाजसेवी।

परमजीत सिंह बड़ौला, समाजसेवी।

परमजीत सिंह बड़ौला, समाजसेवी।

परमजीत सिंह बड़ौला, समाजसेवी।

परमजीत सिंह बड़ौला, समाजसेवी।

परमजीत सिंह बड़ौला, समाजसेवी।

परमजीत सिंह बड़ौला, समाजसेवी।

परमजीत सिंह बड़ौला, समाजसेवी।

परमजीत सिंह बड़ौला, समाजसेवी।

परमजीत सिंह बड़ौला, समाजसेवी।

परमजीत सिंह बड़ौला, समाजसेवी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed