{"_id":"68a9f24c715db537130b6d41","slug":"punjab-roadways-bus-was-stopped-and-driver-and-conductor-were-attacked-with-sticks-passengers-were-also-scared-ambala-news-c-36-1-sknl1017-148308-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पंजाब रोडवेज की बस रोककर चालक व परिचालक पर डंडों से हमला, सवारियां भी सहमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पंजाब रोडवेज की बस रोककर चालक व परिचालक पर डंडों से हमला, सवारियां भी सहमीं
Sat, 23 Aug 2025 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट स्टैंड पर हुए हमले में घायल पंजाब रोडवेज बस का ड्राइवर विकास: स्वयंं
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट बस स्टैंड के निकट शुक्रवार रात 3 बजे पंजाब रोडवेज बस के चालक व परिचालक पर कार सवार चार बदमाशों ने डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। बदमाशों ने बस के आगे कार खड़ी करने के बाद पहले परिचालक पर हमला कर दिया। जब चालक भी बीच बचाव करने आया तो बदमाशों ने बस में ही घुसकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी।
इस बीच दिल्ली से जालंधर को जाने वाली बस में सवार सवारियां भी सहम गई, जिन्होंने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया। हमलावरों के फरार होने के बाद घायल चालक लुधियाना निवासी विकास व पटियाला निवासी हरदीप को उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने दोनों को चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया गया। बस की सवारियों को दूसरी बस की मदद से उनकी मंजिल तक पहुंचाया। घायल विकास ने बताया कि मामूली सी बहस के बाद पहले एक कार चालक ने दो पर हमला कर दिया था। बाद में दूसरी कार सवार दो और साथी आ गए थे। हमलावर एक टैक्सी चालक बताए जा रहे हैं लेकिन अभी इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। घायल विकास के चेहरे व हरदीप के सिर पर गहरी चोट आई है।
पंजाब रोडवेज के चालक व परिचालक से मारपीट हुई है। घायलों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।
- राजिंद्र कुमार, चौकी प्रभारी, लालकुर्ती