{"_id":"66557b66f9b55316ac0ada48","slug":"protest-in-ambala-for-release-of-farmers-imprisoned-in-jail-sit-in-front-of-residence-of-transport-minister-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: जेल में बंद किसानों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, परिवहन मंत्री असीम गोयल के निवास के सामने धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: जेल में बंद किसानों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, परिवहन मंत्री असीम गोयल के निवास के सामने धरने पर बैठे
Tue, 28 May 2024 12:06 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 28 May 2024 12:06 PM IST
सार
किसान अंबाला शंभू सीमा पर धरने पर बैठे हैं। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने बेबुनियाद धाराएं लगाकर किसान साथियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी किसान
- फोटो : संवाद
विस्तार
जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर अंबाला शहर की नई अनाज मंडी में एकत्रित होकर किसानों ने नारेबाजी की। किसानों ने भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। सुबह से शहर की नई अनाज मंडी में किसान पहुंचने शुरू हो गए और उसके साथ ही पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया। इसके उपरांत किसान अपनी गाड़ियों से परिवहन मंत्री असीम गोयल के निवास के बाहर पहुंचे और यहां निवास स्थान के सामने टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। साथी ठंडे पानी की छबील भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी दिल्ली रोड पर पुलिस ने जाम की स्थिति को देखते हुए बैरिकेड्स लगाकर वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग की। बीती 13 फरवरी से किसान अंबाला शंभू सीमा पर धरने पर बैठे हैं। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने बेबुनियाद धाराएं लगाकर किसान साथियों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी रिहाई के लिए पंजाब और हरियाणा में भाजपा नेताओं के निवास स्थान के बाहर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक 4 घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद मोर्चे की काल के अनुसार फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन