फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Procession taken out on the occasion of Pran Pratistha

Ambala News: प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the occasion of Pran Pratistha
अंबाला छावनी के हिल रोड ​स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी पंडित बुद्धि वल्लभ शास्त्री जानक
नारायणगढ़। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में होने वाली श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में श्रीराम शोभा यात्रा निकाली। हजारों नगरवासियों की ओर से हाथों में श्रीराम के ध्वज लेकर स्थानीय नगर खेड़ा से पूजन के उपरांत निकाली। यह शोभा यात्रा मुख्य बाजार से होती अग्रसेन चौक से होती हुई स्थानीय रामलीला मैदान में संपन्न हुई। श्रीराम शोभा यात्रा में शामिल हजारों राम भक्तों का मार्ग में अनेकों जगह फूलों की वर्षा से स्वागत किए जाने के साथ-साथ उन्हें प्रसाद भी वितरित किया। संवाद
विज्ञापन

होलसेल मर्चेंट एसोसिएशन ने निकाली शोभा यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शहर की होलसेल जनरल मर्चेंट डीलर एसोसिएशन की ओर से रविवार को एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। सारा शहर जय श्री राम जी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। इस शोभा यात्रा में हजारों लोगों ने और दुकानदारों ने भाग लिया। यह यात्रा अंबाला शहर रेलवे स्टेशन के पास श्री हनुमान मंदिर से शुरू होकर कपड़ा मार्केट से होते हुए गुजरी और शुकुलकुंड रोड पर समाप्त हुई। जहां पहुंचने पर श्री रामायण का अखंड पाठ शुरू किया और चाय ब्रेड पकोड़ा का लंगर दिया। एसोसिएशन के संरक्षक राम रत्न गर्ग ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे हवन होगा और कड़ी चावल का भंडारा वितरित किया जाएगा। इस मौके पर बाजार के दूसरे संरक्षक सतपाल जैन, प्रधान लक्की जुनेजा, चेयरमैन कृष्ण गंभीर, अनिल अग्रवाल, संगठन मंत्री राजेश बिंदल, पवन अग्रवाल और संजय मेहंदीरत्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लालकुर्ती में लगे जय श्रीराम के जयकारें
संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। श्री हनुमान भक्त मंडल लालकुर्ती बाजार की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। हाथों में झंडे लिए भक्त जय श्री राम के जयकारे लगा रहे थे और बाजारों में जगह-जगह फूलों की बरसात हुई। जगह-जगह प्रसाद भी बांटा गया। 22 जनवरी को मंदिर में हवन होगा। इस मौके पर प्रधान जानकीदास, पूर्व पार्षद नवीन यादव, महासचिव महेंद्र रेखी, उपप्रधान राजिंद्र अरोड़ा, सचिव विरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष दयाकिशन जोशी, महेंद्र पाल रैना, ओम प्रकाश, प्रवेश शर्मा, कुलदीप पंपा, हरमिंद्रपाल सिंह, विपिन दुग्गल, पंडित देव प्रताप, पंकुर, विनोद शर्मा, संजीव शर्मा, अमन, विनोद गुप्ता और नरेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू शिवपुरी से निकली शोभायात्रा

अंबाला। अखिल सनातन हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रधान बलविंदर रविवार को अंबाला पहुंचे और उनकी मौजूदगी में शोभा यात्रा निकाली। अयोध्या में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली शोभायात्रा न्यू शिवपुरी कॉलोनी से पुराने हाथी मंदिर से होकर राम किशन कॉलोनी तक निकली। इस यात्रा में हरियाणा प्रदेश प्रधान शशि, उपप्रधान मोहित, अतुल वार्ड प्रधान, विशेष तौर पर पहुंचे रघुवीर बाबा पंजाब प्रधान धर्म प्रचारक, दिलबाग भोला शामिल रहे। संवाद

सनातन धर्म मंदिर में होगा प्रसारण

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अयोध्या में सोमवार को होने वाले श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनेगा। पंडित बुद्धि वल्लभ शास्त्री ने बताया कि छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर को लाइट से सजाया और मंदिर परिसर में छात्रों की ओर से सुंदर रंगोली बनाई। मंदिर में राम दरबार भी सजाया गया। मंदिर में भगवान राम के शब्द कीर्तन किया। 22 जनवरी सोमवार की सुबह 11 बजे श्री सनातन धर्म मंदिर में संकीर्तन होगा। इसके बाद श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र से प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। इसके लिए मंदिर में स्क्रीन लगेगी। 1990 में कार सेवा में जाने वाले कारसेवकों को सम्मानित किया जाएगा। दोपहर एक बजे राम भोग होगा। साढे़ तीन बजे मंदिर में श्री सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। छह बजे मंदिर में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

अंबाला छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी पंडित बुद्धि वल्लभ शास्त्री जानक

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed