फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Problem in the software of Antyodaya Saral Center

Ambala News: अंत्योदय सरल केंद्र के साॅफ्टवेयर में दिक्कत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Problem in the software of Antyodaya Saral Center
अंबाला छावनी के अंत्योदय सरल केंद्र में काम करवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लेाग।
अंबाला। अंत्योदय सरल केंद्र में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस और पक्के ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन के दौरान सॉफ्टवेयर पर फोटो अपलोड नहीं हो रहे हैं। इसके कारण दो दिन से काम बंद है और लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि अंत्योदय सरल केंद्र में रोजाना 150 के करीब लर्निंग व पक्के लाइसेंस बनाए जाते हैं। इससे पहले सॉफ्टवेयर अपडेशन के कारण करीब बीस तक ड्राइविंग लाइसेंस के प्रकाशन का बंद था। जोकि अब चला गया। वहीं सोमवार को अंत्योदय सरल केंद्र में काम करवाने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित अंत्योदय सरल केंद्र में ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी बनाने का काम किया जाता है। दो दिन से अंत्योदय सरल केंद्र में नया लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस व रिन्यू ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन व दस्तावेज जांच के बाद स्कैन के दौरान लोगों की फोटो अपलोड नहीं हो रही है। जैसे ही कंप्यूटर ऑपरेटर ऑनलाइन फार्म भरने के बाद जब फोटो अपलोड करते हैं तो फोटो अपलोडिंग के दौरान बहुत ज्यादा समय लग जाता है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश नगर निवासी रमेश ने बताया कि वह लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए आया था। जब फोटा अपलोड कराने के बारी आई तो उसकी फोटो अपलोड नहीं हुई। इसके बाद उसे अगले दिन आने को कहा गया।


छावनी निवासी सोनू ने बताया कि उसे लर्निंग लाइसेंस बनवाए हुए तीन महीने हो गए हैं। अब वह पक्का लाइसेंस बनवाने के लिए सरल केंद्र में आया और दोबारा से दस्तावेज दिए। इसके बाद जब फोटो अपलोड होने लगी तो उसमें काफी समय लग गया। लेकिन फोटो अपलोड नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed