फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Private school operators rallied against the government, Ambala

सरकार के खिलाफ प्राइवेट स्कूल संचालक लामबंद

Fri, 17 Feb 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Fri, 17 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Private school operators rallied against the government, Ambala
सरकार के खिलाफ प्राइवेट स्कूल संचालक लामबंद - फोटो : Amar Ujala

प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक वीरवार को एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा की अध्यक्षता में सिटी के पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई। बैठक में एसोसिएशन ने स्कूलों पर लगाए गए प्रापर्टी टैक्स का विरोध करने, 134 ए के तहत दाखिल बच्चों की रिइंबरसमेंट की मांग सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में एसोसिएशन द्वारा निर्णय लिया गया कि स्कूल एनसीईआरटी पाठ्यक्रम अथवा इस पाठ्यक्रम के अनुसार उपलब्ध किसी भी पब्लिशर की पुस्तकें लगाने के लिए स्वतंत्र होंगे। बैठक में मौजूद स्कूल प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके स्कूलों को 50-50 लाख रुपये प्रापर्टी टैक्स के नोटिस आए हैं जिन्हें जमा करवाना किसी स्कूल के बस में नहीं हैं।

विज्ञापन


स्कूलों को चला रही सोसाइटियां बिना लाभ-हानि के स्कूल चला रही हैं। वह पहले ही बिजली पानी का भाव कामर्शियल दे रहे हैं। अब नगर निगम ने प्रापर्टी टैक्स के भारी भरकम नोटिस भेजकर सबको परेशानी में डाल दिया है। निर्णय लिया गया कि पहले सरकार से बात करेंगे कि वह यह प्रापर्टी टैक्स वापस ले अन्यथा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाए।
विज्ञापन


बैठक में 134-ए के मामले पर विचार करते हुए कहा गया कि सत्र समाप्त होने को है, लेकिन अभी तक भी सरकार ने अपने वायदे के अनुसार संबंधित छात्रों के खाते में रिइंबरसमेंट के पैसे नहीं डाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसला लिया गया कि अब एसोसिएशन इस वादा खिलाफ को लेकर समाज के बीच जाएगी और बताएगी कि सरकार ने किस प्रकार से लोगों का मूर्ख बनाया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्राइवेट स्कूल एनसीईआरटी पाठ्यक्रम अथवा इस पाठ्यक्रम के अनुसार उपलब्ध किसी भी पब्लिशर की पुस्तकें लगाने को स्वतंत्र रहेंगे। इसके लिए शिक्षा नियमावली के सेक्शन 10-10 में स्पष्ट प्रावधान हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एएस महाजन, उपाध्यक्ष सौरभ कपूर, महासचिव विशाल चुग, नारायणगढ़ प्रधान बाबी सैनी, साहा ब्लाक प्रधान सतीश सैनी, बराड़ा प्रधान हरपाल सिंह सहित अन्य स्कूल संचालक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed