फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Private hospitals will get outstanding payment till 15th

Ambala News: निजी अस्पतालाें को 15 तक मिलेगा बकाया भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Private hospitals will get outstanding payment till 15th
अंबाला सिटी। एक जुलाई से बंद हुआ आयुष्मान उपचार एक बार फिर से शुरू हो गया है। सरकार की ओर से आईएमए को 15 जून तक का पिछला भुगतान 15 जुलाई तक करने का आश्वासन दिया है। इसके लिए सरकार ने करीब 100 चिकित्सकों को भी नियुक्त किया है। जिससे भुगतान का निपटारा जल्द किया जा सके। आईएमए के अधिकारियों ने बुधवार देर रात सभी जिला प्रभारियाें को उपचार शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब लाखों कार्ड धारकों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल सरकार ने 30 प्रतिशत भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

आईएमए अंबाला सिटी के प्रधान डॉ राकेश सारवाल ने बताया कि आईएमए के कहने पर उन्होंने फिर से आयुष्मान के तहत उपचार शुरू कर दिया है। सरकार ने भी आश्वासन दिया है कि 15 जुलाई तक उनका बकाया भुगतान कर दिया जाएगा। इसलिए उन्होंने फिर से आयुष्मान के तहत उपचार शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि लगभग 300 करोड़ के भुगतान को लेकर आईएमए के आवाहन पर निजी अस्पताल संचालकों ने एक जुलाई से आयुष्मान के तहत उपचार बंद कर दिया था। जिसके बाद से योजना से जुड़े मरीजों को परेशान होना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed