फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Private bus drivers are charging higher fares

Ambala News: प्राइवेट बस चालक वसूल रहे अधिक किराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Private bus drivers are charging higher fares
अंबाला छावनी के बस स्टैंड ​स्थित कांउटर पर खड़ी प्राइवेट बस में सवार होते यात्री। संवाद
दोगुने रेट पर प्राइवेट वाहन चालक दिल्ली से लेकर जीरकपुर और पटियाला तक जा रहे यात्रियों को लेकर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला।
किसान आंदोलन के चलते अंबाला, पटियाला और लुधियाना मार्ग बंद पड़ा है। जिसे देखते हुए 10 फरवरी से अंबाला डिपो, पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज के अधिकारियों ने बसों ने सेवा बंद की हुई है। जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ बरेली, चंडीगढ़, पिंजौर, बद्दी के यात्री घंटो बसों का इंतजार करने को मजबूर है। वहीं दूसरी और पंजाब नंबर की प्राइवेट बसें के चालक यात्रियों को लेकर गांव के रास्ते होते हुए राजपुरा, पटियाला और लुधियाना जा रही है लेकिन प्राइवेट बस चालक इसकी एवज में यात्रियों से अधिक रुपये वसूल रहे हैं। वह यात्रियों से राजपुरा के 100 रुपये ले रहे हैं जबकि राजपुरा का किराया 45 रुपये हैं। वहीं जालंधर के 500 रुपये ले रहे है जबकि जालंधर का किराया 240 रुपये है। इसी के साथ लुधियाना के 260 रुपये के लगभग ले रहे है जबकि लुधियाना का 170 रुपये किराया है।
इसी तरह आॅटो चालक राजपुरा और जीकरपुर के 200 से 300 रुपये वसूल रहे हैं। वहीं टैक्सी चालक दिल्ली जाने वाले यात्रियों को 700 रुपये से लेकर 1200 रुपये में लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन

---------
फोटो: 20
राजपुरा निवासी सुशील ने बताया कि वह रविवार को राजपुरा से प्राइवेट बस में 100 रुपये देकर अंबाला छावनी आया था। इसके बाद वह यमुनानगर अपनी रिश्तेदारी में शादी में गया था। अब सोमवार को वह अपने घर जा रहा है और फिर से उसे प्राइवेट बस में 100 रूपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
फोटो: 21
करनाल निवासी रामबुल ने बताया कि उसे अपने निजी काम से पटियाला जाना है लेकिन पटियाला की कोई बस नहीं आ रही है। अभी प्राइवेस बस खड़ी है उनके परिचालक से बात हुई है उसने कहा कि वह लुधियाना और जालंधर की सवारियों को लेकर जा रहा है। उसे वह राजपुरा बाइपास पर उतार देगा इसके उसे 100 रुपये देने होंगे।
------------------------------

फोटो: 22

मां के साथ चंडीगढ़ की बस का डेढ़ घंटे से ज्यादा कर रहा इंतजार

जींद निवासी बलवान ने बताया कि उसे अपनी मां शांति के साथ चंडीगढ़ में रिश्तेदारी में जाना है, उसे कैंट बस स्टैंड पर बैठे हुए एक घंटे से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन बस नहीं आ रही।

----------------------
फोटो: 23

डेढ़ घंटे से पिंजौर की नहीं आई बस

नरवाना निवासी नानू ने बताया कि वह अपने घर से आया है और उसे पिंजौर जाना है ठेकेदार के पास काम के लिए, यहां बस स्टैंड पर आए हुए उसे डेढ़ घंटा हो गया है, लेकिन पिंजौर की बस नहीं आ रही है।

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed