फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Private bus conductor committed indecency with girl candidate going to Kaithal, complained to GM

कैथल जा रही युवती अभ्यर्थी से निजी बस कंडक्टर ने की अभद्रता, जीएम के नाम दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Private bus conductor committed indecency with girl candidate going to Kaithal, complained to GM
अंबाला। सीईटी के लिए कैथल जा रही युवती अभ्यर्थी से यमुनानगर के निजी बस कंडक्टर द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। युवती ने अंबाला छावनी बस अड्डा पर उतरने के बाद अड्डा इंचार्ज को यमुनानगर हरियाणा रोडवेज के जीएम के नाम शिकायत सौंपी और निजी बस कंडक्टर पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कंडक्टर ने बिना टिकट बस में चढ़ने से मना कर दिया और कंडक्टर ने उसके साथ अभद्रता की है। गांव धनौरी निवासी रिम्पी देवी ने बताया कि उसका कैथल में सीईटी का एग्जाम था। सुबह उसके साथ उसकी बहन मनप्रीत कौर भी थी। वे अंबाला कैंट जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच यमुनानगर की तरफ से एक निजी बस आई, जिस पर एग्जाम ड्यूटी की स्लिप लगी हुई थी। दोनों बहनें बस में चढ़ने लगी तो कंडक्टर ने टिकट लगने की बात कही। जब उन्होंने एडमिट कार्ड दिखाते हुए फ्री बस सुविधा होने की बात कही तो कंडक्टर अभद्रता पर उतर आया। बताया कि कंडक्टर ने बिना टिकट बस में चढ़ने नहीं दिया। बस अड्डा इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि युवती द्वारा सौंपी गई लिखित शिकायत को यमुनानगर जीएम को भेजा गया है। आगामी कार्रवाई उनके द्वारा की अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed