{"_id":"8aac66a09ba7b4b65e9f7aa5f830eaf4","slug":"prisoner-demanded-six-million-rngdari-from-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल से कैदी ने मांगी छह लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल जेल से कैदी ने मांगी छह लाख की रंगदारी
अमर उजाला अंबाला
Updated Sun, 18 May 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। एक बार फिर से अंबाला सेंट्रल जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। फिर एक बार बंदी रणदीप राणा ने महेशनगर इलाके के एक प्रॉपर्टी डीलर को धमकाकर उससे फोन पर छह लाख की चौथ मांगी है।
प्रॉपर्टी डीलर ने इस मामले में बंदी रणदीप राणा समेत उसके अन्य साथियों पर केस दर्ज करवाया है। उधर, इस मामले की जांच पुलिस ने सीआईए टू की टीम को सौंप दी है। सीआईए टू ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए कैंट की रामकिशन कॉलोनी से रणदीप राणा के तीन साथियों को काबू कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी रणदीप राणा अंबाला सेंट्रल जेल में पुराने आपराधिक मामले में बंद चल रहा है लेकिन पुलिस को दी शिकायत में प्रॉपर्टी डीलर चिरंजी लाल ने बताया कि अंबाला सेंट्रल जेल से रणदीप राणा ने उसे मोबाइल करके धमकाया है और उससे छह लाख की चौथ मांगी है।
विज्ञापन
आरोपी ने उससे कहा है कि चौथ की यह रकम उसके साथी उससे वसूल करके ले जाएंगे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच सीआईए टू को सौंप दी। सीआईए टू ने चंद घंटे में ही आरोपी रणदीप राणा के तीन गुर्गों साहिल उर्फ बच्चा, हिमांशु उर्फ हर्ष व विशु को काबू कर लिया है, जबकि एक अन्य साथी गप्पू फरार चल रहा है। पुलिस ने उक्त आरोपियों समेत रणदीप राणा के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
जेल में बज रही मोबाइल की घंटियां
जेल प्रशासन चाहे मोबाइल फ्री जेल का दावा कर ले, मगर जेल में बंद आरोपी जेल प्रशासन के इस दावे की धज्जियां उड़ा रहे हैं। एक बार फिर जेल से प्रॉपर्टी डीलर को बंदी ने फोन कर चौथ मांगी है, जबकि ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। इसके अलावा भी कई बार चेकिंग के दौरान जेल में से मोबाइल बरामद हो चुके हैं। ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद जेल में मोबाइल कैसे पहुंच रहे हैं?
जेल से चौथ मांगने के मामले में आरोपी समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीन आरोपी पकड़ में आ चुके हैं, जबकि राणा पहले से ही जेल में है। चौथे आरोपी को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
-सुरेंद्र पाल सिंह, डीसीपी, अंबाला पुलिस