{"_id":"697520959c27575271092cae","slug":"prices-of-fruits-and-vegetables-rise-due-to-rain-ambala-news-c-36-1-sknl1003-157052-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बारिश से फल और सब्जियों के दाम में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बारिश से फल और सब्जियों के दाम में उछाल
विज्ञापन
अंबाला छावनी की होलसेल सब्जी मंडी में फल और सब्जी बेचते हुए। संवाद
व्यापारी बोले- पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश के कारण खेतों से सब्जियां समय पर नहीं पहुंच पा रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश का असर अब आम आदमी की रसोई पर पड़ता नजर आ रहा है। मौसम के बिगड़ते मिजाज के साथ ही फल और सब्जियों की आवक प्रभावित हो गई है, जिससे बाजार में इनके दामों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
दो दिनों के भीतर सब्जियों के भाव में अचानक उछाल आने से आम उपभोक्ता परेशान हैं। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश के कारण खेतों से सब्जियां समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। आपूर्ति घटने और परिवहन खर्च बढ़ने से इसका सीधा असर खुदरा कीमतों पर पड़ा है। आलू और प्याज जैसी रोजमर्रा की जरूरत की सब्जियां भी अब महंगी हो गई हैं।
गोभी 25 रुपये तक पहुंची
दुकानदार विक्की ने बताया कि बरसात से पहले फूलगोभी जहां 10 से 15 रुपये प्रति किलो के भाव मिल रही थी, अब वही गोभी 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं बथुआ की 300 से 400 ग्राम की तीन गुच्छियां 20 रुपये में मिल जाती थीं, लेकिन अब एक गुच्छी के लिए 10 रुपये देने पड़ रहे हैं। इससे ग्राहकों की संख्या में भी कमी आई है।
विज्ञापन
साग भी हुआ महंगा
दुकानदार संदीप ने बताया कि पालक के दामों में एक ही दिन में भारी बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को 10 रुपये में मिलने वाली पालक की एक गुच्छी शनिवार को 30 रुपये में बिक रही है। इसी तरह सरसों का हरा साग भी शुक्रवार को 20 रुपये किलो था, जो शनिवार को बढ़कर 30 रुपये किलो हो गया है।
धनिया में आया उछाल
दुकानदार राजू ने बताया कि हरा धनिया शुक्रवार को 10 रुपये किलो था, जो शनिवार को बढ़कर 40 रुपये किलो हो गया है। वहीं हरी मेथी के दाम भी 13 रुपये किलो से बढ़कर 30 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। गाजर के दाम भी बढ़े हैं। बरसात से पहले शुक्रवार को 15 रुपये किलो बिकने वाली गाजर अब 20 रुपये किलो मिल रही है।
टमाटर और आलू के दाम भी बढ़े
दुकानदार मनीष के अनुसार टमाटर और आलू के दामों में भी इजाफा हुआ है। पहले 30 रुपये में दो किलो मिलने वाले टमाटर अब 50 रुपये में दो किलो मिल रहे हैं। वहीं आलू, जो कल तक 50 रुपये में सात किलो मिल रहा था, अब 50 रुपये में केवल छह किलो ही मिल पा रहा है।