फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pretending to be a friend, he stole a laptop bag from Paschim Express, GRP caught the accused with the help of a photo

Ambala News: दोस्त बनकर पश्चिम एक्सप्रेस से चोरी किया लैपटॉप बैग, फोटो की मदद से जीआरपी ने पकड़ा आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Pretending to be a friend, he stole a laptop bag from Paschim Express, GRP caught the accused with the help of a photo
प​श्चिम एक्सप्रेस से लैपटॉप बैग चोरी करने वाला आरोपी दिलजीत कुमार। जीआरपी
अंबाला। पश्चिम एक्सप्रेस में सफर रहे यात्री का लैपटॉप बैग अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर चोरी हो गया। जीआरपी ने मोबाइल पर खींची फोटो के आधार पर और मुखबिर की मदद से 48 घंटे के अंदर ही आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर निवासी दिलजीत कुमार के तौर पर हुई है। आरोपी के कब्जे से लैपटॉप सहित बैग बरामद कर लिया गया है। आरोपी को मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ निवासी सोनू कुमार ने बताया कि वो एक कंपनी में काम करता है। ट्रेन नंबर 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में दिल्ली से सवार हुआ था। इस दौरान दिलजीत भी उसके साथ ही ट्रेन में सवार हुआ। सफर के समय उन दोनों में दोस्ती हो गई और दोनों ने एक दूसरे के साथ फोटो भी खिंचवाई एवं मोबाइल नंबर का आदान प्रदान भी किया।
विज्ञापन



ऐसे की चोरी
सोनू कुमार ने बताया कि आरोपी ने शातिर ढंग से चोरी को अंजाम दिया। अंबाला कैंट स्टेशन पर आने से पहले उसने शौच का बहाना बनाया। आरोपी ने कहा कि कोच का एक शौचालय खराब है, इसलिए वह दूसरे में जाए, वह उसकी बातों में आ गया। जब वो दूसरे शौचालय में गया तो आरोपी सीट पर रखे लैपटॉप बैग को लेकर अंबाला स्टेशन पर उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम एक्सप्रेस से लैपटॉप बैग चोरी की एफआईआर चंडीगढ़ जीआरपी से बरामद हुई थी। आरोपी के संबंध में पीड़ित यात्री से बात की गई तो उसने बताया कि आरोपी की फोटो उसके पास है। फोटो के आधार पर मुखबिरों को सतर्क किया गया और अंबाला कैंट स्टेशन से ही आरोपी को काबू कर लिया गया।
- करण सिंह, जांच अधिकारी, जीआरपी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed