फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pressured for agreement by showing connection with gangsters Sampat Nehra and Monu Rana, threatened to kill

Ambala News: गैंगस्टर संपत नेहरा व मोनू राणा से संबंध बताकर समझौते का बनाया दबाव, जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pressured for agreement by showing connection with gangsters Sampat Nehra and Monu Rana, threatened to kill
मुलाना। नारायणगढ़ के रहने वाले युवक को फेसबुक पर गैंगस्टर संपत नेहरा व मोनू राणा से संबंध बताते हुए एक युवक ने गोली मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाला युवक उसे नारायणगढ़ में दर्ज हुए एक केस में समझौता करने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायत में चानना कॉलोनी नारायणगढ़ निवासी आकाश वालिया ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मामा ठाकुरपुरा गांव निवासी देवेंद्र वालिया का आरोपियों के साथ झगड़ा हो गया था। इसमें 26 नवंबर को आरोपियों के खिलाफ नारायणगढ़ थाना में मामला दर्ज है। एक मामला 26 नवंबर को ही उसके व उसके मामा के खिलाफ दर्ज है। शिकायत के अनुसार आरोपी विनोद वालिया पहले पुलिस में था और इस समय वकील है।
विज्ञापन

झगड़े के बाद आरोपी उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आकाश के अनुसार आरोपियों के संबंध गैंगस्टरों से हैं। आकाश को-ऑपरेटिव बैंक लाहा में नौकरी करता है। जहां दो तीन दिन से कुछ अनजान लड़के उसकी रैकी कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार 21 दिसंबर को वह अपने मामा देवेंद्र वालिया के पास गया हुआ था। तभी उसके फेसबुक मैसेंजर पर सुबह साढ़े नौ बजे करण वालिया के नाम से फोन आया। फिर दोबारा 10.21 बजे पर फोन आने पर जब उससे बात की तो फोन करने वाला युवक बोला कि वह अमेरिका से गैंगस्टर बोल रहा है और भारत में गैंग चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उसका साथी रिशभ वालिया है। आरोप है कि कॉल पर युवक ने धमकी दी कि तुमने जो केस विनोद वालिया व रिशभ वालिया के खिलाफ किया है या तो तुम केस में समझौता कर लो नहीं तो तुम्हें व तेरे परिवार को जान से मारवा दूंगा। मेरे गैंगस्टर संपत नेहरा व मोनू राणा गैंग से संबंध हैं। उसने कहा कि तेरा जन्म दिन व शादी की सालगिरह आ रही है। उसे से पहले तुझे गोली मरवा दूंगा।

शिकायतकर्ता ने दूसरे फोन से रिकार्डिंग कर ली। शिकायत के अनुसार इस बातचीत के दौरान रिशभ वालिया भी दूसरे फोन पर था। इसके बाद भी आकाश को फोन आते रहे। आरोप है कि शिकायतकर्ता और उसके परिवार जब भी घर से बाहर जाते हैं तो उनकी लोकेशन अनिल, राहुल, शेखर व अन्य धमकी देने वाले तक पहुंचाते हैं। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने सेक्टर-8 अंबाला सिटी निवासी विनोद वालिया, रिशभ वालिया व अनिल, राहुल, शेखर व अन्य व्यक्ति निवासी ठाकुरपुरा गांव के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed