फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   President will honor woman who made mushroom jalebi in Hisar

Haryana: मशरूम की जलेबी का स्वाद चखा रहीं जींद की सुनीता, पढ़ें महिला के संघर्ष का सफर

Mon, 24 Apr 2023 03:06 PM IST
नवीन दलाल वैभव शर्मा, अंबाला (हरियाणा)
वैभव शर्मा, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 24 Apr 2023 03:06 PM IST
सार

सुनीता और उनके पति अशोक को वर्ष 2015 में विचार आया कि क्यों न वह मशरूम से मिठाई बनाएं जो लाेगों को स्वस्थ भी रखे। ऐसे उन्होंने एक स्टार्टअप शुरू किया। एचएयू के एग्रीबिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर से ट्रेनिंग भी ली और आज वह 12 किस्मों के मशरूम से मिठाई बनाते हैं।

विज्ञापन
President will honor woman who made mushroom jalebi in Hisar
मशरूम की जलेबी चखा रहीं जींद की सुनीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहतें हैं कि जब एक महिला ठान लेती है तो वह आसमान तक भी जा सकती है। उसके लिए सभी सम्मानों से बढ़कर अपना कर्म होता है। जींद के इगराह गांव की सुनीता पर यह बात सटीक बैठती है। दरअसल अंबाला के गांधी मैदान में मेला लगा हुआ है जिसमें जींद के इगराह गांव से सुनीता, उनके पति अशोक और बेटा आए हैं। यह लोगों को मशरूम की मिठाइयां, मशरूम के पकोड़े व अन्य उत्पादों का जायका चखा रहे हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2010 में घर में उगाया था मशरूम
सबसे पहले सुनीता और उनके पति अशोक ने वर्ष 2010 में 250 वर्ग गज के मकान से मशरूम की खेती शुरू की थी। इसके बाद अच्छा मुनाफा मिला तो हरियाणा के करनाल और अब हिमाचल प्रदेश में भी अपने मशरूम को उगाते हैं। यहां सब कुछ ठीक चल रहा था कि उन्होंने देखा कि देश में प्रति व्यक्ति एक साल में 8 से 12 ग्राम ही मशरूम का सेवन करता है। कारण पता किया तो मालूम चला कि कई लोग तो मशरूम को मांसाहार मानते थे। यहीं से उन्होंने ठाना कि वह इस भ्रांति को लेकर लोगों को जागरुक करेंगी।

विज्ञापन

वर्ष 2015 में मशरूम की मिठाई बनाने का आया विचार

सुनीता और उनके पति अशोक को वर्ष 2015 में विचार आया कि क्यों न वह मशरूम से मिठाई बनाएं जो लाेगों को स्वस्थ भी रखे। ऐसे उन्होंने एक स्टार्टअप शुरू किया। एचएयू के एग्रीबिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर से ट्रेनिंग भी ली और आज वह 12 किस्मों के मशरूम से मिठाई बनाते हैं। जिसमें मशरूम की जलेबी, मशरूम के लड्डू, बर्फी, कलाकंद, मशरूम के रसगुल्ला आदि शामिल हैं। उनकी जींद में दो स्थानों पर दुकानें भी हैं जहां से देश विदेश में मशरूम जाता है। इससे पहले भी सुनीता को राज्यपाल सम्मानित कर चुके हैं। वह एग्री समिट में भी अपना हुनर दिखा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed