{"_id":"67ed93003c94ade28607517f","slug":"preparations-to-seal-gpo-and-electricity-corporation-ambala-news-c-36-1-amb1001-140147-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जीपीओ और बिजली निगम को सील करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जीपीओ और बिजली निगम को सील करने की तैयारी
विज्ञापन
अंबाला छावनी के मुख्य जीपीओ में नोटिस देने के बाद परिसर में खड़े नगर परिषद के कर्मचारी। संवाद
अंबाला। संपत्ति कर जमा न करवाने वालों पर नगर परिषद की टीम एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। टीम ने बुधवार को दो सरकारी कार्यालयों पर जाकर संपत्ति कर से संबंधित नोटिस दिए, जिससे कि सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
पहला नोटिस अंबाला-जगाधरी रोड पर स्थित मुख्य जीपीओ कार्यालय में दिया गया और दूसरा नोटिस बब्याल के दलीपगढ़ स्थित बिजली कार्यालय में। नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि लंबित संपत्ति कर को हासिल करने के लिए अब सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो सरकारी कार्यालयों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है ताकि वो समय रहते अपने लंबित संपत्ति कर का भुगतान कर दें। पहला नोटिस जीपीओ के अधिकारियों को दिया गया है।
जीपीओ पर लगभग 47 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया है जो बार-बार नोटिस देने के बाद भी विभाग जमा नहीं करवा रहा है। इसी प्रकार दूसरा नोटिस बिजली निगम के अधिकारियों को दिया गया है। इसमें दलीपगढ़ के कार्यालय पर लगभग 18 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया है। इसके अलावा भी दूसरे डिफाल्टरों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।