फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Preparations to merge water and sewerage connections of sectors into the Public Health Department

Ambala News: सेक्टरों के पानी व सीवरेज कनेक्शन जनस्वास्थ्य विभाग में मर्ज करने की तैयारी

Fri, 24 Oct 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 24 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Preparations to merge water and sewerage connections of sectors into the Public Health Department
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टरों से पीने के पानी व सीवरेज के 5 हजार 496 कनेक्शन जनस्वास्थ्य विभाग में मर्ज होंगे। इन कनेक्शन को मर्ज करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग में फाइल पर कार्य चल रहा है।
मुख्यालय से फाइल जनस्वास्थ्य विभाग के पाले में जा चुकी है, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से कनेक्शन का जिम्मा देने के साथ ही स्टाफ व मशीनरी देने की मांग की जा रही है ताकि विभाग पर बोझ न बढ़े। अब स्टाफ व मशीनरी को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग ने निदेशालय में पत्र लिखा है। पानी व सीवरेज के कनेक्शन जनस्वास्थ्य विभाग में मर्ज होने के बाद एचएसवीपी के पास नई सड़क बनाने के साथ प्लाट काटने का ही जिम्मा होगा। एचएसवीपी के पास पहले सेक्टरों में स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ उनकी देखरेख करना, बरसाती पानी की निकासी करवाना का जिम्मा भी था, लेकिन सरकार की ओर से यह जिम्मेदारी एचएसवीपी से लेकर नगर निगम को सौंप दी थी।
विज्ञापन

अब इन सेवाओं को लेकर नगर निगम ही देखरेख कर रहा है। वहीं, अब पीने के पानी व सीवरेज कनेक्शन का जिम्मा भी जनस्वास्थ्य विभाग को सौंपा जा रहा है।
इन सेक्टरों के कनेक्शन को देखेगा जनस्वास्थ्य विभाग : अभी शहर में सेक्टर-1, 7, 8, 9, 10 और 21 बनाए गए हैं। इसी तरह अंबाला छावनी में 32, 33, 34 सेक्टर और नारायणगढ़ में सेक्टर-4 बनाया गया है। इन सेक्टरों में 5 हजार 496 हजार से ज्यादा पानी व सीवरेज के कनेक्शन हैं। उन कनेक्शन को मर्ज किया जाएगा। सबसे ज्यादा अंबाला शहर में सेक्टर बने हैं। इन कनेक्शन के मर्ज होने के बाद नई कनेक्शन देने का जिम्मा भी स्वास्थ्य विभाग का होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed