{"_id":"676087b76fedddcb9200fd54","slug":"preparations-for-shaheedi-sabha-competitions-begin-ambala-news-c-36-1-ame1006-134498-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहीदी सभा की प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहीदी सभा की प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू
विज्ञापन
अंबाला सिटी। धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, माता गुजर कौर और चार साहिबजादों को समर्पित शहीदी सभा 24 और 25 दिसंबर को करवाई जाएगी।
यह सभा हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह और धर्म प्रचार चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल के दिशानिर्देश पर कराई जा रही है। इस शहीदी सभा के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी की कार्यकारिणी समिति के सदस्य तरविंदर पाल सिंह ने बताया कि यह शहीदी सभा ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी (बाउली साहिब) अंबाला शहर में होगी।
इसमें 24 दिसंबर को तीरंदाजी और निशानेबाजी प्रतियोगिता होगी। इसके लिए बेसिक जानकारी होनी जरूरी है। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 20 दिसंबर तक पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके साथ ही दुमाला सजाने का मुकाबला और सिख इतिहास कलरिंग और पेंटिंग प्रतिस्पर्धा का भी आयोजन होगा।
इतना ही नहीं, शहीदी इतिहास पर कविता, खो-खो और रस्सीकूद, ट्राई साइकिल दौड़, धीमी गति साइकिल दौड़ और रस्सी खींचने की प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि टाई साइकिल दौड़ में सात साल तक के बच्चे, धीमी गति साइकिल रेस में 10 से 13 साल के बच्चे और रस्सी खींचने की प्रतियोगिता में 16 साल तक के बच्चे, आठ सदस्यीय टीम के रूप में भाग ले सकेंगे, जबकि रस्सी कूद में 14 साल तक की लड़कियां ही भाग ले पाएंगी। 25 दिसंबर को बाणी, श्लोक मल्ला नौवां एवं शबद (नौवीं पातशाही) पर गुरबाणी कंठ मुकाबले होंगे।