{"_id":"67aa4b57aeb726a9410d27f4","slug":"preparations-for-civic-elections-complete-nominations-begin-today-ambala-news-c-36-1-ame1006-137411-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: निकाय चुनाव की तैयारी पूरी, नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: निकाय चुनाव की तैयारी पूरी, नामांकन आज से
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी हो गई हैं। मंगलवार से सिटी में मेयर पद के लिए, कैंट में नगर परिषद के लिए तो बराड़ा नगर पालिका के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 17 तक चलेगी।
तीनों नगर निकायों के लिए संबंधित एसडीएम को पीठासीन अधिकारी बनाया है। पीठासीन अधिकारी के दफ्तर में ही आवेदकों को अपना नामांकन देना होगा। नामांकन प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू होगा वहीं दोपहर तीन तक ही नामांकन लिए जा सकेंगे। निकाय चुनावों के लिए हिसार से ईवीएम मशीनें मंगवाई गई हैं। जिनकी एफएलसी भी करवा दी गई है। अब नामांकन के बाद ही मशीनों की एफएलसी करवाई जाएगी। इसके साथ ही कर्मचारियों की भी नियुक्ति जारी है। नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त धनपंत सिंह ने भी वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के बाद उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि सभी आरओ व एआरओ समय रहते सभी प्रबंध एवं व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें। जो भी बूथ बनाए गए हैं, वहां पर सुविधाओं की व्यवस्था करें।
इस प्रकार रहेगी चुनावों की प्रक्रिया
- 11 फरवरी से शुरू हो जाएगा जोकि 17 फरवरी तक चलेगा।
- 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
- उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन वापिस ले सकते हैं। इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए जाएगें।
- 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों, मतदान केंद्रों की सूचि चस्पा कर दी जाएगी।
- दो मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और 12 मार्च को सुबह 8 बजे मतगणना का कार्य शुरू होगा। इसी दिन मतगणना का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिले के 370 बूथों पर होगा मतदान
अंबाला सिटी में नगर निगम मेयर के चुनाव के लिए 191 बूथ बनाए हैं। नगर निगम के चुनावों में कुल मतदाता एक लाख 93 हजार 260 हैं। इनमें एक लाख 418 पुरुष और 92 हजार 823 महिला मतदाता है। अंबाला की सीट महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। अंबाला सदर नगर परिषद के चुनावों के लिए 32 वार्ड बनाए गए हैं। यहां पर 159 बूथ हैं जिन पर एक लाख 78 हजार 275 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 92 हजार 382 पुरुष और 85 हजार 855 महिला मतदाता हैं। बराड़ा नगर पालिका में कुल 16 वार्ड बनाए गए हैं। यहां पर 20 बूथों पर 19 हजार 479 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 10 हजार 110 पुरुष और नौ हजार 369 महिला मतदाता हैं।
वर्जन
हमारी ओर से मशीनों की एक एफएलसी करवा दी गई है। हमारी ओर से सेक्टर ऑफिसर व अन्य अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।
-दर्शन कुमार, एसडीएम, अंबाला सिटी।