फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Preparation of new building of Municipal Council, consultant will be appointed

Ambala News: नगर परिषद की नई इमारत की तैयारी, सलाहकार की होगी नियुक्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Preparation of new building of Municipal Council, consultant will be appointed
नगर परिषद के नवनिर्माण को लेकर तीन साल पहले तैयार किया गया डिजाइन। नप
फोटो-3
विज्ञापन

खस्ताहाल हो रही इमारत के कारण डर के साए में काम कर रहे कर्मचारी, कार्यालय आने वाले लोग भी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला। नगर परिषद की नई इमारत के निर्माण के लिए तीसरी बार प्रक्रिया शुरू हुई है। फंड का प्रबंध सहित अन्य सुविधाओं के लिए सलाहकार का सहयोग लेने का फैसला किया गया है।
इसके बाद खस्ताहाल हो रही इमारत को तोड़कर इसकी जगह एक सुख-सुविधाओं से सुसज्जित इमारत का निर्माण किया जा सके। मौजूदा समय में छोटा सचिवालय कहे जाने वाले नगर परिषद के हालात काफी दयनीय हैं। कभी छत से पपड़ी टूटकर गिर रही है तो कभी पानी टपकता रहता है। वहीं कार्यालयों में रखे दस्तावेज भी खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ समय पहले छत पर लगाई गई सीलिंग भी टूटकर नीचे गिर गई थी। गनीमत रही कि इस दौरान नीचे बैठे कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
तीन साल पहले बनी थी योजना
लगभग तीन साल पहले वर्ष 2021 में नगर परिषद ने योजना तैयार की थी कि नगर परिषद की इमारत का निर्माण शॉपिग माल की तर्ज पर किया जाएगा। नए चार मंजिला भवन में फूड कोर्ट, लगभग 100 दुकानें, 50 शोरूम और पार्किंग का निर्माण किया जाना था। इसे लेकर पहले लगभग 85 करोड़ की अनुमानित लागत तैयार की गई, फिर कुछ बदलाव करके इसे 66 करोड़ रुपये तक निर्धारित किया गया। इस प्रस्ताव को मुख्यालय भेजा गया। लेकिन फंड की कमी के कारण प्रस्ताव वापिस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीपी मोड की योजना भी फ्लाप
फंड की कमी के कारण बार-बार अटक रही योजना को सिरे चढ़ाने के लिए पीपीपी मोड यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत फंड जुटाने का प्रयास किया गया ताकि नगर परिषद के अधीन जो भी जमीन है और जहां पर कार्यालय और माल का निर्माण किया जाना है। वहां की दुकानों व शोरूम को पहले ही क्षेत्रफल के हिसाब से किराये पर देने की प्रक्रिया आरंभ की जाए। लेकिन इस योजना में किसी भी व्यापारी ने रूचि नहीं दिखाई।

वर्जन
फंड की कमी के चलते नगर परिषद की नई इमारत का काम रुका है। इस समस्या के समाधान के लिए सलाहकार की नियुक्ति करने का फैसला किया गया है जो फंड जुटाने सहित अन्य सुख-सुविधाओं से सुसज्जित इमारत को तैयार करने में मदद करेगा। वहीं निर्माण की लागत को लेकर भी कुछ बदलाव किया जा रहा है।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed