फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Power Corporation, launched a special campaign, two days, ambala

बिजली निगम ने दो दिनों में चलाया विशेष अभियान

Mon, 16 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Mon, 16 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन

 सिर्फ दो दिन का अभियान और बिजली चोरी के 171 केस निगम ने पकड़े। बिजली चोरी के इन मामलों को देखकर निगम भी हैरान रह गया कि आखिर कैसे इतनी भारी संख्या में बिजली चोरी की जा रही है। इन सभी पर निगम ने साढ़े पचास लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।

विज्ञापन

बिजली निगम की मानें, तो जिला में बिजली चोरी के केस लगातार सामने आ रहे हैं। पूर्व में भी बिजली चोरी के मामलों में कार्रवाई करने गई निगम की टीमों को विरोध का भी सामना करना पड़ा। कुछ मामलों में तो विभाग के अधिकारियों से मारपीट हुई, जबकि बंधक तक बना कर रखे गए। अब बिजली निगम ने चौदह और पंद्रह जनवरी को विशेष अभियान चलाकर बिजली चोरी के इन मामलों को पकड़ा और भारी भरकम जुर्माना भी किया।
विज्ञापन


 बिजली निगम द्वारा अब 31 जनवरी के बाद बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने ऐसे उपभोक्ता जिनके बिजली के बिल बकाया है के लिए भी सरचार्ज माफी योजना चलाई हुई है। बकाया बिलों वाले उपभोक्ता भी 31 जनवरी तक अपना बकाया बिल जमा करवाकर सरचार्ज माफी योजना का लाभ हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए मामले 
अंबाला छावनी विद्युत मंडल में चोरी के 74 मामले पकड़े गये हैं और चोरी करने वाले उपभोक्ताओं से 29.57 लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है। इस डिवीजन में नंबर एक उपमंडल में 17, नंबर दो उपमंडल में 3, बब्याल में 27, केसरी उपमंडल में 14 तथा बराड़ा उपमंडल में चोरी के 13 मामले पकडे़ गये हैं। इसी प्रकार अंबाला शहर विद्युत डिवीजन के तहत अंबाला ईस्ट उपमंडल में 10, वेस्ट उपमंडल में 8, माडल टाउन उपमंडल में 14 तथा चौड़मस्तपुर उपमंडल में 10 मामले पकडे गये हैं। पंचकुला विद्युत डिवीजन के तहत शहर में 6, अर्धशहरी क्षेत्रों में 11, कालका में 3, पिंजोर में 6, बरवाला में 13 और रायपुररानी में 16 मामले पकड़े गये हैं। 

बिजली चोरी करने के 171 मामले पकड़े गए हैं, जिनमें 50.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। 

अब 31 जनवरी के बाद भी अभियान चलाया जाएगा। अभियान में मीटर से छेड़छाड़ अथवा बिजली चोरी के अन्य मामले पकड़े जाने पर न केवल भारी जुर्माना वसूल किया जायेगा बल्कि बिजली चोरी का मुकदमा भी दर्ज होगा। इसके अलावा बकाया बिलों की वसूली के लिए भी डिफाल्टर उपभोक्ताओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी और उनसे सरचार्ज सहित बकाया बिलों की वसूली की जायेगी। 
- वीके खुराना, एसई, बिजली निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed