फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Potholes on Saha's main road, waterlogging in colonies

Ambala News: साहा के मुख्य मार्ग पर गड्ढे, कॉलोनियों में जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Potholes on Saha's main road, waterlogging in colonies
गलियों में भरा गंदा पानी दिखाते कॉलोनी वासी। संवाद
साहा, मुलाना। साहा की राम कॉलोनी और हनुमान कॉलोनी के करीब 250 परिवार इन दिनों जलभराव की समस्या से परेशान हैं। स्थानीय लोगों अनुसार कॉलोनियों में न तो पक्की गलियां हैं और न ही उचित पानी निकासी की व्यवस्था। पिछले क्षेत्रों से खेतों का बरसाती पानी आकर यहां जमा हो गया है, जिससे गलियां जलमग्न हो गई हैं और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मक्खी मच्छरों की भरमार के साथ जहरीले जीव जंतु भी निकल रहे हैं, जिससे बीमारियां फैलने का भी भय सता रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से समस्या निवारण की मांग की है। स्थानीय निवासी रजत शर्मा, सुरेंद्र सिंह, दीपक धीमान, अजय कुमार, संजय, गुरमीत सिंह, जश्नदीप सिंह, प्रवीण, मोहित डोगरा ने बताया कि यह स्थिति पिछले दो महीनों से बनी हुई है। जमा पानी सड़ने लगा है, जिससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कई जगह सांप भी निकल रहे हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन




लिंक रोड भी बदतर हालात में

ग्रामीणों ने बताया कि साहा लिंक रोड, जो साहा को हाईवे से जोड़ता है, बेहद खस्ताहाल है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, इनमें पानी भर जाने से गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे कई वाहन चालक हादसों का शिकार हो चुके हैं। यह मार्ग मार्केट कमेटी के अंतर्गत आता है। निवासियों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनियों में कीटनाशक का छिड़काव किया जाए, पानी निकासी की व्यवस्था की जाए और साहा लिंक रोड को जल्द दुरुस्त किया जाए। कई लोगों ने समस्या निवारण के लिए सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




साहा ग्राम सरपंच योगेश कुमार ने बताया कि साहा स्टेडियम के पास पाइप बंद कर कॉलोनी में आने वाला पानी रोक दिया गया है। कॉलोनी में जमा पानी बेगना नदी का है, जो अधिक वर्षा होने पर खेतों से होकर आ जाता है। उन्होंने कहा कि हनुमान कॉलोनी की अधिकांश गलियां पक्की हैं, जबकि राम कॉलोनी में कुछ गलियां रह गई हैं, जिन्हें बरसात के बाद जल्द पक्का कर दिया जाएगा।

गलियों में भरा गंदा पानी दिखाते कॉलोनी वासी। संवाद

गलियों में भरा गंदा पानी दिखाते कॉलोनी वासी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed