फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Potholes at every 10 steps in Civil Hospital

Ambala News: नागरिक अस्पताल में हर 10 कदम पर गड्ढे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Potholes at every 10 steps in Civil Hospital
सिटी नागरिक अस्पताल के मुख्य द्वार पर बना गड्ढा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला सिटी। सिटी नागरिक अस्पताल में बनी फुटपाथ जगह- जगह से टूटी हुई है। आलम यह है कि मुख्य द्वार से लेकर ट्रामा सेंटर तक करीब 15 छोटे-बड़े गड्ढे हैं। इनसे होकर ही मरीजों को आना- जाना पड़ता है। 100 मीटर के रास्ते में हर 10 कदम के बाद गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में मरीजों को जब स्ट्रेचर या फिर व्हीलचेयर से ले जाया जाता है, तो उन्हें परेशानी होती है। कई बार स्ट्रैचर व व्हीलचेयर के पहिये गड्ढों में फंस जाते हैं। जिन मरीजों को गंभीर चोटें लगी होती हैं या फिर जो चलने फिरने में सक्षम नहीं होते उन मरीजों को सबसे अधिक समस्या होती है। विभाग को काम करवाने के लिए जो पैसा मिलना था वह अभी तक मिला नहीं है।
विज्ञापन

बिल्डिंग भी जगह- जगह से टूटी
फुटपाथ के साथ-साथ अस्पताल के पुराने भवन भी कई जगहों से टूटे हुए हैं। कहीं पर पानी का रिसाव होता है तो कहीं पर मलबे के टुकड़े झड़ते रहते हैं। दीवारें भी अब कमजोर होने लग गई हैं। गड्ढों के कारण कई जगहों पर पानी भी भर जाता है। इससे मरीजों को आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक नहीं मिला बजट का पैसा
अस्पताल प्रबंधन की ओर से टूट-फूट और सड़कों के सुधार के लिए लगभग 50 लाख रुपये का बजट बनाकर भेजा था। अभी तक अस्पताल को यह बजट मंजूर नहीं हुआ है। इसलिए कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। इस बजट के पैसे से ही भवन की टूट- फूट सहित पर्ची बनाने वाले काउंटर को भी ऊंचा उठाया जाएगा। जिससे बारिश के समय यहां पर पानी जमा न हो।

वर्जन
हमारी ओर से निदेशालय को बजट के लिए पत्र लिखा हुआ है। अभी तक पैसा नहीं आया है। पैसा आते ही पीडब्ल्यूडी विभाग को कार्य शुरू करवाने के लिए आवेदन कर दिया जाएगा।
-डॉ. पूनम चौधरी, पीएमओ नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed