फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Positive thinking is essential for success in life: Dr Pawan

जीवन में सफलता के लिए सकारात्मक विचार अनिवार्य : डॉ़ पवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Positive thinking is essential for success in life: Dr Pawan
नारायणगढ़ के निरंकारी सत्संग भवन में पहुंचे डॉ पवन सैनी व अन्य सदस्य। संस्था
नारायणगढ़। निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को एक विशेष सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की संगत ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस विशेष कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने के लिए हमें अपने मन को निर्मल और विचारों को सकारात्मक रखना चाहिए। हमें अपने आचरण में पवित्रता और सद्भाव बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन

एक मां को कौशल्या की तरह अपनी संतानों के प्रति वात्सल्य और संस्कारपूर्वक व्यवहार करना चाहिए, वहीं पत्नी को सीता माता की तरह त्याग और समर्पण का भाव अपनाना चाहिए। ऐसा आचरण ही हमारे परिवार और समाज को उन्नति की ओर ले जाएगा।
विज्ञापन

सत्संग के दौरान, विभिन्न वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि आज के समाज में मानसिक शांति और सच्चाई को अपनाने की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। डॉ. सैनी ने बताया कि जीवन में सच्ची खुशी तभी संभव है जब हम अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए दूसरों की भलाई के लिए कार्य करें। उन्होंने महापुरुषों के जीवन से उदाहरण देते हुए संगत को सिखाया कि विनम्रता और सहनशीलता के गुण ही व्यक्ति को महान बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed