{"_id":"683a184270f5958a35083b4b","slug":"pond-water-has-become-a-problem-for-five-years-ambala-news-c-36-1-amb1001-143592-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पांच साल से परेशानी बना तालाब का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पांच साल से परेशानी बना तालाब का पानी
विज्ञापन
नारायणगढ़ के फतेहपुर-80 गांव की गलियों में जलभराव के बीच निकलते स्कूल जाने वाले बच्चे। संवाद
नारायणगढ़। फतेहपुर-80 गांव में रहने वाले ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि उनके गांव के बीच में जो तालाब बना है, बारिश के दिनों में उसका पानी गांव की कुछ गलियों में प्रवेश कर जाता है।
इस कारण गलियों में जलभराव के बीच लोगों के घरों में प्रवेश करना पड़ता है। इस दौरान घर से बाहर निकलना भी मुश्किल होता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को झेलनी पड़ रही है। इस कारण कई जहरीले जीव-जंतु भी लोगों के घरों में घुस जाते हैं। गंदे पानी के कारण बीमारियां फैलने का भी खतरा बना रहता है।
पांच लोगों की हो चुकी मौत
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि यह दिक्कत पिछले पांच वर्षों से हो रही है। वे कई बार प्रशासन को अपनी परेशानी से अवगत करा चुके हैं। लेकिन कोई भी सुधारात्मक प्रयास नहीं किए गए। वहीं गांव के बीच में तालाब होने के कारण इसमें डूबने से पांच लोगों की भी मौत हो चुकी है। जबकि आगे भी अनहोनी होने का खतरा लगातार बना रहता है। उन्होंने गुहार लगाई है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। ज्ञापन देने वालों में गांव की सरपंच सुनीता देवी , बलवंत कुमार, सुशील कुमार, विरेंद्र कुमार, हरबंस लाल शर्मा, विनोद कुमार, श्याम लाल, गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे।