फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pollution decreased, AQI reached 168

Ambala News: घटा प्रदूषण, 168 पर पहुंचा एक्यूआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Pollution decreased, AQI reached 168
अंबाला सिटी। दिवाली के दूसरे दिन लगातार प्रदूषण का स्तर कम हो गया है। शनिवार दिवाली के बाद हवा में प्रदूषण की मात्रा कम हो गई। शाम चार बजे तक एक्यूआई 168 रिकॉर्ड किया गया लेकिन शाम होते- होते हवा में प्रदूषण बढ़ गया।
विज्ञापन

इस वजह शाम साढ़े पांच बजे ही मौसम धुंधला हो गया। चारों तरफ धुएं की चादर सी छा गई। इस वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। खासतौर पर वाहन चालकों को वाहन चलाने में अधिक परेशानी रही। पैदल चलते हुए भी आंखों में जलन महसूस हुई। एक दिन पहले ही शुक्रवार को प्रदूषण का स्तर 367 पर पहुंच गया था। यह रेड जोन में था। शनिवार को प्रदूषण का स्तर घटने से यह येलो जॉन में आ गया है। बावजूद अभी भी प्रदूषण से राहत रहने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर सात नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तरी हवाएं चलने की संभावना बन रही है। इससे राज्य में दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed