{"_id":"586bf01f4f1c1ba37815972e","slug":"polls-open-in-three-days-broken-wheelchairs-patient-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में खुली पोल, टूटी व्हील चेयर, मरीज गिरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में खुली पोल, टूटी व्हील चेयर, मरीज गिरे
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल अंबाला कैंट की नई ओपीडी में मरीजों के लिए मंगवाई गई व्हीलचेयर पहले दिन ही दम तोड़ गईं। यह व्हीलचेयर एक बार भी इस्तेमाल नहीं हो पाई, जबकि अब इनको वापस भेजा जा रहा है। यानी अब मरीजों के साथ आए तीमारदारों को खुद ही मशक्कत कर मरीजों को व्हीलचेयर पर दूसरी या तीसरी मंजिल तक लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अंबाला कैंट सिविल अस्पताल की ओपीडी की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक जनवरी को किया था। इसके बाद ओपीडी के पहले दिन ही मरीजों के लिए परेशानियां बढ़ गईं, जबकि स्टाफ की कमी के कारण मरीज खासे परेशान हुए। मंगलवार को सिविल अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों के लिए व्हीलचेयर मंगवाई गई थीं, ताकि मरीजों के तीमारदार अपने मरीजों को दूसरी या तीसरी मंजिल तक ले जाना पड़ेगा। तीमारदारों का कहना है कि हालांकि अस्पताल में मरीजों के लिए स्ट्रेचर है, लेकिन ओपीडी की दूसरी या तीसरे मंजिल पर यह लेकर जाना काफी मुश्किल भरा है, जबकि स्टाफ की भी कमी है। ऐसे में यह व्हीलचेयर काफी राहत दे सकती है। लेकिन हैरानी की बात है कि ओपीडी में आई यह व्हीलचेयर इस्तेमाल होते ही दम तोड़ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस व्हीलचेयर पर जैसे ही मरीज को बिठाया गया तो इसकी सीट ही टूट गई और मरीज को तीमारदारों ने बड़ी मुश्किल से संभाला। इसी तरह एक-एक कर कईं व्हीलचेयर इसी तरह से टूट गईं। अब सिविल अस्पताल प्रशासन इन सभी व्हीलचेयर को वापस भेजकर इसके स्थान पर नई व्हीलचेयर मंगवाने की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों को अपना डाटा ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश
डायरेक्टर हेल्थ सर्विसिज हरियाणा ने प्रदेश के सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं कि वे जिला स्तर पर विभाग के कर्मचारियों को अपना डाटा ऑनलाइन अपडेट करवाएं। जारी निर्देशों में निदेशक ने कहा कि इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री की ओर से दिशा निर्देश मिले हैं कि विभाग में सभी ट्रासंफर अब ऑनलाइन होंगे, जबकि इसके लिए जरूरी है कि कर्मचारी अपना डाटा ऑनलाइन डालें। जिला स्तर पर सिविल सर्जन इसके लिए निर्देश जारी करें ताकि कर्मचारी अपना डाटा ऑनलाइन चेक करें और यदि कोई कमी है, तो उसे अपडेट करकें। इसके लिए सात दिनों का समय दिया गया है, जबकि इसके बाद जो भी डाटा ऑनलाइन मौजूद रहेगा, उसे ही अंतिम माना जाएगा।
विज्ञापन
ई-उपचार सुविधा मिलेगी सिविल अस्पताल में
अंबाला छावनी सिविल अस्पताल में ई-उपचार सुविधा जल्द ही मरीजों को मिलेगी, जिस पर तेजी से काम किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत मरीजों को लाईन में खड़ा होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और वे चिकित्सकों से आनलाइन अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे। इस पंजीकरण के उपरांत प्रत्येक मरीज के लिए एक सेंट्रल रजिस्ट्रेशन नंबर आएगा और जिस डाक्टर को मरीज चैक करवाना चाहता है तो वह नंबर स्वयं संबंधित डाक्टर तक पहुंचेगा। सेंटर रजिस्टे्रशन के बाद डाक्टर के पास मरीज का पूरा डाटा आ जायेगा और बाद में यह डाटा पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में एक-दूसरे अस्पताल से इंटर कनेक्ट हो जाएगा। रोगी के पास अपना यूआईडी नंबर होगा, जिसके माध्यम से किसी भी अस्पताल में यूआईडी नंबर डालने पर मरीज का पूरा ब्योरा स्वयं पता चल जाएगा। इस नंबर से मरीज के चल रहे इलाज, स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न रिपोर्ट और दी जा रही दवाईयों की जानकारी भी एक क्लीक दबाते ही कम्पयूटर स्क्रीन पर आ जाएगी। इसके लिए अस्पताल के नये भवन, जिसमें इंडोर वार्ड तैयार किया जा रहा है, में आनलाइन के लिए पूरा सेटअप और सर्वर स्थापित होगा।
मरीजों के लिए आई व्हीलचेयर में दिक्कत आई है। इसकी रिप्लेसमेंट की जाएगी। इसके लिए विभाग को कहा गया है। साथ ही कर्मचारियों का डाटा भी ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा। इसी तरह ई-उपचार सुविधा भी शुरू की जाएगी। इससे मरीजों को लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- डॉ. सतीश, एसएमओ अंबाला कैंट