फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Politics heats up over cleaning of drains in Ambala, BJP and Congress councillors face to face

अंबाला में नालों की सफाई पर राजनीति गरमाई: भाजपा व कांग्रेस पार्षद आमने-सामने, नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

Tue, 28 May 2024 03:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 28 May 2024 03:46 PM IST
सार

डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले साल अंबाला ने विकराल बाढ़ का सामना किया था। इस बार परिस्थिति ऐसी न हो इसके लिए अधिकारियों को पहले से चेताया जा रहा है, क्योंकि अंबाला में नालों की सफाई नहीं हो सकी है। जिसके परिणाम घातक हो सकते हैं।

विज्ञापन

विस्तार

बरसाती सीजन से पहले शहर में नालों की सफाई को लेकर राजनीति गरमा गई है। निगम अधिकारियों ने फरवरी माह की हुई निगम बैठक में पूरे वर्ष नालों की सफाई के लिए निविदा लगाने का आश्वासन दिया था, मगर अभी तक यह निविदा नहीं लग पाई। अब जल्दी निविदा लगाकर नालों की सफाई की जाए, इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्षद आमने-सामने हो गए हैं। मंगलवार को भाजपा से मनोनीत पार्षद व रेसीडेंट सोशल कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर-7 के प्रधान संदीप सचदेवा एडवोकेट ने आयुक्त कार्यालय और निगम डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने कांग्रेस पार्षदों के साथ नगर निगम आयुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा एडवोकेट ने कहा कि पिछली बार बाढ़ आने के समय से नगर निगम आयुक्त को वह अवगत करवा रहे हैं कि शहर में नालों की सफाई को लेकर हालात खराब हैं, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने निगम को चेताया कि अगर सात दिन में नालों की सफाई को लेकर ठोस प्रक्रिया जमीन पर न उतरी तो वह विजय नगर के पास नाले के अंदर बैठकर निगम के खिलाफ धरना देंगे। अगर उसके बाद भी नहीं जागे तो आगे की लड़ाई लडेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिंता का कारण बने नाले
शहर में नालों की सफाई न होने सबसे चिंता का कारण बना हुआ है। पिछले साल अंबाला ने इन्हीं लापरवाही की वजह से बाढ़ की मार झेली। जिसके चलते इस बार अंबाला नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता सख्त नजर आ रहे हैं। डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने कांग्रेस पार्षदों मिथुन वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि इशू गोयल, पार्षद राकेश सिंगला, पार्षद जसबीर सिंह के साथ सांझा प्रेसवार्ता करते हुए अधिकारियों को चेताया और कहा कि जल्द नालों की सफाई करवाई जाए।

डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले साल अंबाला ने विकराल बाढ़ का सामना किया था। इस बार परिस्थिति ऐसी न हो इसके लिए अधिकारियों को पहले से चेताया जा रहा है, क्योंकि अंबाला में नालों की सफाई नहीं हो सकी है। जिसके परिणाम घातक हो सकते हैं। इस मुद्दे को लेकर नगर निगम आयुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल को डिप्टी मेयर राजेश मेहता व कांग्रेस पार्षदों ने ज्ञापन सौंपा और मांग उठाई कि जल्द सफाई अभियान शुरू कराया जाएं। डिप्टी मेयर ने कहा कि पिछली बार शहर के विधायक नारियल फोड़ते रह गए थे, लेकिन इस बार भी कोई नारियल फोड़ना है तो समय पर फोड़ लें अन्यथा कहीं पिछली बार वाला हाल न हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed