फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police will not depend on private cameras, 21 CCTVs installed in Narayangarh

Ambala News: निजी कैमरों पर निर्भर नहीं रहेगी पुलिस, नारायणगढ़ में लगाए 21 सीसीटीवी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Police will not depend on private cameras, 21 CCTVs installed in Narayangarh
अंशु शर्मा, अंबाला। छह गोलीकांड व कुछ कारोबारियों को फिरौती मांगे जाने की वारदातों से सबक लेते हुए पुलिस ने नारायणगढ़ के सभी मुख्य रास्तों व सीमाओं पर नजर रखने के लिए 21 सीसीटीवी लगाए गए हैं। दो लाख रुपये की लागत से लगे इन सीसीटीवी का सर्वर रूम नारायणगढ़ पुलिस थाना बनाया गया है। अलग-अलग शिफ्टों में मुलाजिमों को नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि एक क्लिक से आरोपी की सही लोकेशन का पता लगाकर उसे राउंडअप किया जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा इलाके में 16 अस्थायी नाके भी लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक नाके पर तीन से चार मुलाजिम की तैनाती रहती है जो अलग-अलग शिफ्ट में तैनात रखकर हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखते हैं। इन नाकों पर कुल 100 मुलाजिमों की तैनाती की गई है। पिछले चार माह में हुए छह गोलीकांड के बाद आरोपी आसानी से भाग जाते थे। पुलिस के हाथ केवल आसपास निजी बिल्डिंग पर लगे सीसीटीवी की फुटेज ही लग पाती थी। संवाद
विज्ञापन

---------

इंस्पेक्टर सहित डीएसपी भी कर रहे समय-समय पर इन नाकों का दौरा

इन अस्थाई नाकों पर भले ही पुलिस मुलाजिमों के फौज तैनात कर दी गई है। लेकिन समय-समय नाकों पर दौरा करने का जिम्मा नारायणगढ़ थाने के इंस्पेक्टर ललित, सीआईए शहजादपुर सहित डीएसपी सूरज चावला ने संभाला हुआ है। इसके अलावा पीसीआर व राइडर से भी इलाके की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तीन साल के बाद शहजादपुर से नारायणगढ़ में लौटी सीआईए
पहले सीआईए की टीम नारायणगढ़ की बिल्डिंग में बैठकर काम करती थी। जर्जर हालत होने के कारण सीआईए की टीम को शहजादपुर पुराने थाने की जगह पर शिफ्ट कर दिया था। नारायणगढ़ में लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामलों को देखते हुए सीआईए की वापसी अपनी पुरानी बिल्डिंग में हुई है।

-------

अभी पुलिस के लिए यह चुनौती
नारायणगढ़ की सीमाओं सहित मुख्य रास्तों पर सीसीटीवी लगा दिए गए है। साथ ही जगह-जगह अस्थाई नाके लगाकर मुलाजिमों की तैनाती की गई है। सभी गोलीकांड के मामलों में लगभग सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जो गिरफ्त से बाहर है उन्हें भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक अंबाला
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed