{"_id":"62e4326c8f229d12bb2c5c99","slug":"police-went-to-catch-drug-smugglers-attacked-two-injured-ambala-news-knl1162416137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दो घायल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डेहा कॉलोनी में नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। इसमें सहायक अनुसंधानकर्ता तलविंद्र और एक होमगार्ड घायल हो गये। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस वालों को दुबारा आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने पर आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से नशा तस्करी में आरोपी महिला को काबू कर लिया। साथ ही 25 ग्राम हेरोइन भी बरामद की। मामले में पुलिस टीम पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग दो केस दर्ज किए गए हैं। साथ ही गिरफ्तार महिला को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
सहायक अनुसंधानकर्ता तलजिंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि वीरवार की देर रात एसआई सुखविंद्र सिंह, एएसआई गुरदेव सिंह, ईएचसी संजीव कुमार, एचजीएच राहुल सहित अन्य पुलिसकर्मी हरि पैलेस के नजदीक नाके पर तैनात थे। तभी सूचना मिली कि हरि पैलेस के पास से ढेहा बस्ती से रामनगर की तरफ जाती हुई गली में महिला और एक अन्य लड़का नशीला पदार्थ बेच रहे हैं। उनके पास एक युवक नशा लेने के लिए आया है। सूचना मिलने पर सभी मुलाजिम तुरंत मौके पर पहुंचे तो एक लड़के को नशीला पदार्थ खरीदते हुए देखा गया। जैसे ही टीम उनके पास पहुंची तो महिला ने अपनी कमीज को फाड़ कर शोर मचाना शुरू कर दिया।
तभी मौके पर डेहा बस्ती के लोग एकत्रित हो गए और महिला समेत अन्य ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि महिला ने वहां पर पड़ा बड़ा पत्थर भी पुलिसकर्मी को मारा, जिससे वह चोटिल हो गया। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी पुलिस टीम के साथ धक्की मुक्की की। साथ ही आगे से कॉलोनी में आने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तुरंत अन्य पुलिस बल और सिटी मजिस्ट्रेट को सूचित किया गया। जैसे लोगों ने भारी पुलिस बल को आता देखा तो हमलावर फरार हो गए। इस दौरान कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष महिला से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की और मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
पहले भी हुए पुलिस वालों पर हमले
- शराब पीने से रोकने पर राइडर पर युवकों ने हमला कर दिया था। इसमें भी पुलिस मुलाजिम घायल हो गए थे।
- रात को गश्त पर निकले पुलिस कर्मचारियों पर युवकों ने हमला कर दिया था।
- गत दिवस ही चालान काटते समय व्यक्ति ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया था।
- गांव बलाना में मामले को सुलझाने गई 112 की टीम पर हमला कर दिया गया था।
नशीला पदार्थ समेत महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आगामी दिनों में भी नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
- राम कुमार, एसएचओ, सिटी थाना।