प्रदर्शन से पहले पुलिस ने छीना पुतला, कांग्रेस का हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को सिटी के बलदेव नगर चौक पर उस वक्त कांग्रेसियों ने जबरदस्त हंगामा खड़ा कर दिया, जब उनके प्रदर्शन के दौरान पुलिस वालों ने उनके पास से सीएम मनोहर लाल खट्टर का पुतला छीन लिया। इसी बात को लेकर वहां मौजूद प्रदेश कांग्रेस के सचिव हरीश सासन भड़क गए और उनकी पुलिस वालों से तीखी बहस हो गई। इस दौरान वहां महिला कांग्रेस की भी काफी महिला वर्कर उपस्थित थीं।
कांग्रेसियों ने पहले तो पुलिस वालों से पुतला वापस करने का आग्रह किया। लेकिन जब पुलिस नहीं मानी तो उन्होंने हंगामा कर दिया। कांग्रेसियों ने पुलिस वालों से साफ कहा कि यदि उनके घरों में दाल सस्ती मिलती हैं, तो वे ये पुतला अपने घर ले जाकर सजा लें। इसी बात को लेकर बहस चलती रही। लेकिन बाद में पुलिस वालों ने कांग्रेसियों का पुतला लौटा दिया। जिसके बाद कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए पीएम और सीएम के पुतले को आग लगा दी।
इस दौरान प्रदेश सचिव हरीश सासन ने कहा कि सरकार अपने एक साल के कार्यकाल में वायदों के सिवाए कुछ नहीं किया है। सरकार ने हर वर्ग की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के इस रवैये के चलते गरीब आदमी का गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है।
प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश सचिव हरीश सासन ने कहा कि मंहगाई बढने दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। घर-घर में युवा बेरोजगार हो रहे है। जिसकी जिम्मेवार सरकार है। उन्होंने सरकार ने अपने एक साल में सिर्फ लोगों को आश्वासन ही दिया है।
उन्होंने बिजली बिलों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में हर वर्ग खुश था। गरीब व्यक्ति भी आराम से रोटी खाकर सोता था। लेकिन भाजपा सरकार ने मंहगाई और बिजलों बिलों को बढ़ाकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन मेहरा और कैंट की अध्यक्ष वेनू अग्रवाल ने की। वहीं, एससी सैल से भूपिंद्र कुमार ने कहा कि दलित परिवारों पर हमला भविष्य का अच्छा संकेत नहीं है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में गरीब आदमी असुरक्षित हो गया है। इस दौरान राम भाई, रवि कुमार, हरीश पराशर, भूपिंद्र सिंह हुड्डा, वार्ड नंबर-छह प्रधान रणजीत कौर, उपप्रधान मंजीत कौर, सुदेश कुमारी, प्रभा रानी, पुष्पा गुप्ता, प्राची, निर्मल, हीरा देवी, कमला देवी, सुशीला देवी, शांति, कुसुम लता, प्रभावती सहित अन्य मौजूद रहे।
दोपहर बाद युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
अंबाला सिटी। उधर, दोपहर को शहर में युवा कांग्रेस की ओर से राज्य सरकार का पुतला फूंककर विरोध भी जताया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष टोनी चौधरी की अगुवाई में युवाओं ने सड़कों पर भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं का आरोप है कि एक साल में ही सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। इसी आधार पर सीएम मनोहर लाल खट्टर से तुरंत इस्तीफा देने की भी मांग की है। युवाओं को संबोधित करते हुए टोनी चौधरी ने कहा कि सरकार के एक साल के कार्यकाल में त्राहि-त्राहि मची हुई है। बुजुर्ग पेंशन के लिए धक्के खा रहे हैं। रोजगार देने की बजाय युवाओं को नौकरियों से हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सत्ता में आने के साथ ही सरकार किसान व दलित विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गई।