{"_id":"61c4c9628a1e3016547bea59","slug":"police-numbers-will-be-written-in-gurudwara-premises-ambala-news-knl93737012","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा परिसर में लिखे जाएंगे पुलिस के नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा परिसर में लिखे जाएंगे पुलिस के नंबर
विज्ञापन
केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी व महेश नगर थाना प्रभारी।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर श्री दरबार साहिब में हुई घटना और छावनी के गुरुद्वारा साहिब की सुरक्षा को लेकर एक बैठक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोबिंद नगर में हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गुरुद्वारा गुरुपर्व कमेटी के प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने की। बैठक में गुरुद्वारों की सुरक्षा को लेकर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सुरक्षा को लेकर सभी गुरुद्वारों में थाना प्रभारी, मुंशी, कंट्रोल रूम, पीसीआर सहित अन्य प्रमुख नंबरों की जानकारी देने के लिए सूचना पट्ट लगाए जाएंगे। ताकि किसी भी अनहोनी के समय संगत संबंधित नंबरों पर बिना किसी परेशानी के सूचना दे सकें।
वहीं गुरुद्वारा परिसर में आने वाले अंजान लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। सुरक्षा को लेकर प्रबंधक कमेटी की तरफ से कर्मचारी तैनात किए जाएंगे और सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे। महेशनगर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने सभी गुरुद्वारा प्रबंधकों को आश्वासन दिया कि उनकी पीसीआर व कर्मचारी सुबह व शाम को मंदिर व गुरुद्वारों के समक्ष गश्त करेंगे।
बैठक में महेशनगर थाना प्रभारी सुरेश कुमार सहित छावनी के लगभग 15 से अधिक गुरुद्वारा साहिब के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। बैठक में गंभीरता पूर्वक सुरक्षा को लेकर मंत्रणा की गई। प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि बैठक में सबसे पहले दरबार साहिब श्री अमृतसर में हुई घटना की कड़े शब्दों मे निंदा और प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आपसी भाईचारे व सौहार्द का माहौल खराब करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर 27 दिसंबर को छोटे साहिबजादों के शहीदी पर्व के संबंध में धार्मिक समागम को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। प्रधान ने बताया कि 27 दिसंबर शाम सात से रात 9.30 बजे तक ढाडी जत्था भाई लखविंदर सिंह पारस संगत को शहीदी गाथा सुनाकर निहाल करेंगे। वहीं 31 दिसंबर को शाम सात से रात 12 बजे तक इलाहीबाणी के जाप करते हुए नववर्ष का स्वागत किया जाएगा।
नौ जनवरी को मनाया जाएगा प्रकाश पर्व
प्रधान ने बताया कि नौ जनवरी को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस संबंध में सभी गुरुद्वारा साहिब में सात जनवरी को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए जाएंगे। नौ जनवरी को प्रकाश पर्व के दिन श्री अखंड पाठ साहिब संपन्न किए जाएंगे। इस संबंध में जल्द ही प्रभातफेरियों का आयोजन किया जाएगा।