फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police hands free in case of robbery in Dera

डेरे में हुई डकैती के मामले में पुलिस के हाथ खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police hands free in case of robbery in Dera
अंबाला सिटी। दो मई की आधी रात को लगभग डेढ़ बजे पांच से छह नकाबपोशों द्वारा पिस्तौल, तलवारों, चाकुओं की नोक पर डेरे में हुई डकैती के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। दूसरी ओर, संतों की ओर से इस घटना और पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की निंदा की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बलदेव नगर-नारायणगढ़ रोड गांव खतौली गेट पर नजदीक गोशाला स्थित निराकारी जागृति मिशन के आश्रम में चहारदीवारी की कांटेदार तार को काटकर और दरवाजे की कुंडी तोड़कर नकाबपोश जबरदस्ती अंदर घुस गए और डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने आश्रम के संचालक स्वामी ज्ञाननाथ और उनके श्रद्धालुओं पर जानलेवा हमला किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। साथ ही श्री आदि शक्ति मां ज्वाला जी डेरे में भी बदमाशों ने इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

इस घटना का लुधियाना पंजाब से आए महाकाल भैरव अखाड़ा के महामंडलेश्वर राजा नाथ महाराज ने निंदा की। उन्होंने कहा कि आज के समय में हमारे संत सुरक्षित नहीं हैं तो फिर प्रशासन से आम आदमी की सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने प्रशासन से डेरों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed