{"_id":"66da45e58e2e5dfcc70a5be4","slug":"police-entangled-in-the-data-of-cash-and-jewelery-ambala-news-c-18-1-knl1014-468540-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नकदी और जेवर के आंकड़ों में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नकदी और जेवर के आंकड़ों में उलझी पुलिस
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस ने भले ही कमल विहार से तीनों आरोपियों को दबोच लिया हो लेकिन अभी तक घर के सीसीटीवी, फाइनेंसर के जेवर व नकदी की बरामदगी पुलिस के लिए परेशानी बनी हुई है। आरोपियों को संग लेकर पुलिस इधर-उधर दबिश दे रही है ताकि जल्द ही सभी चीजों को बरामद किया जा सके। सीसीटीवी की फुटेज से पता चलेगा कि आखिर वारदात के समय कौन-कौन था। जबकि पुलिस की तरफ से घर से नगदी व जेवरात लूट की बात कहीं जा रही है लेकिन अभी तक यह किसी को नहीं पता है कि आखिर वारदात के समय घर से क्या-क्या गायब हुआ है। ऐसे में सभी की निगाहें आरोपियों के कबूलनामे पर टिकी हुई है कि वह कितने की बरामदगी करवाते हैं।
जानाकारी के अनुसार देवेश ने पुरानी रंजिश के अलावा अपने दोनों साथी मन्नी व सुनील को पैसों का लालच दिया था कि संजय बड़ा फाइनेंसर है और उसके घर में काफी माल होगा। जबकि आरोपी कुछ नकदी व जेवरात भी ले गए थे। ऐसे में दंपती संजय व पारुल दोनों की हत्या होने के कारण घर में कोई ओर सदस्य नहीं बचा था। इसलिए किसी को भी सही पता नहीं है कि आखिर घर से क्या-क्या गायब हुआ है। न ही इसकी फुटेज मिली है कि आरोपी क्या-क्या ले गए होंगे। दरअसल, जिम संचालक देवेश व उसके दो अन्य साथी 28 सितंबर की रात को किराये पर कमरा लेने के लिए सिक्योरिटी राशि देने की बात बोलकर दाखिल हुए थे और दोनों की हत्या कर फरार हो गए थे।
-- -- --