{"_id":"68af5c14b05c721a660eeb2f","slug":"police-asked-the-lawyers-for-time-till-today-strike-continues-ambala-news-c-36-1-amb1002-148589-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पुलिस ने अधिवक्ताओं से मांगा आज तक का समय, हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पुलिस ने अधिवक्ताओं से मांगा आज तक का समय, हड़ताल जारी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर अंबाल सिटी। अंबाला छावनी में बर्फखाने की जमीन पर कब्जा और मीटर हटवाने के मामले में अधिवक्ता संजीव मोहन लिभरान पर एफआईआर दर्ज करने का विरोध अब प्रदेश स्तर तक पहुंच गया है। बुधवार को प्रदेश में कई बार एसोसिएशनों ने अंबाला बार एसोसिएशन के फैसले पर अपने यहां भी न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ा कोई काम नहीं किया।
अंबाला में पहले ही इस मामले को लेकर वकील कार्य नहीं कर रहे हैं। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी सिरसा में अधिवक्ता पर एफआईआर के खिलाफ एक दिन के लिए अधिवक्ताओं ने कार्य बंद रखा था।
बीते दो दिनों की तरह बुधवार को भी अधिवक्ताओं ने बार कार्यालय के सामने बैठकर अपना विरोध जताया। इस दौरान न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ा कोई कार्य नहीं किया। बार के पदाधिकारियों की मानें तो पुलिस ने उनसे संपर्क किया था और उनकी मांग पूछी थी, जिसमें पुलिस ने वीरवार तक का समय अधिवक्ताओं से लिया है।
विज्ञापन
4100 से अधिक केस लंबित : अंबाला की 21 अदालतों में 4100 से अधिक मामले लंबित चल रहे हैं। जमानत और एविडेंस तो हो रहे हैं मगर अधिवक्ताओं के न पहुंचने से जिरह नहीं हो पा रही है। बुधवार को अंबाला के साथ-साथ नारायणगढ़ में भी न्यायिक कार्य बंद रहा। ऐसे में यह हड़ताल अधिक समय तक चली तो काफी समस्या खड़ी हो सकती है। कोर्ट परिसर में ऐसा हाल है कि कई चैंबर्स में अधिवक्ता बैठ ही नहीं रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी लौटना पड़ रहा है। वहीं न्यायिक कार्य बंद होने से स्टांप बिक्रेताओं, नोटरी आदि कार्य भी प्रभावित है।
आज भी नहीं करेंगे काम : बार एसोसिएशन अंबाला के सचिव विकास शर्मा ने बताया कि पुलिस को बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने साफ कह दिया है कि जब तक वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव मोहन लिभरान पर दोनों केस खारिज नहीं कर दिए जाते हैं तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
ऐसे में पुलिस ने एक दिन का समय मांगा है इसके चलते वीरवार को भी अधिवक्ता कार्य नहीं करेंगे, इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होती तो अधिवक्ता बड़ा निर्णय ले सकते हैं।