फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   PM Modi to gift the Ambala-Kala Amb highway; officials to arrive in electric vehicles.

Ambala News: पीएम मोदी देंगे अंबाला-कालाअम्ब हाईवे की सौगात, ईवी वाहनों से पहुंचेंगे अफसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to gift the Ambala-Kala Amb highway; officials to arrive in electric vehicles.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ हरियाणा की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें अंबाला-कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल है। इस अवसर का सीधा प्रसारण अंबाला शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल सभागार में किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने लघु सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि अंबाला-कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को जाम से राहत मिलेगी और यातायात पहले की तुलना में अधिक सुगम होगा।
विज्ञापन


अधिकारियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल के निर्देश
उपायुक्त ने कार्यक्रम को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए अधिकारियों को पेट्रोल और डीजल वाहनों का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रशासनिक अधिकारी इलेक्ट्रिक वाहनों से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। साथ ही आम लोगों से भी ई-रिक्शा या अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, एनएचएआई की परियोजना निदेशक आकृति बंसल को कार्यक्रम स्थल पर परियोजना से संबंधित बैकड्रॉप और अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा ने रैली की तैयारियों पर की बैठक
प्रधानमंत्री की 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित ''विकसित हरियाणा-विकसित भारत'' रैली की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय अंब कमल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली को सफल बनाने और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 17 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में पुलिस लाइन ऑडिटोरियम, अंबाला शहर पहुंचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखें। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से इलेक्ट्रिक वाहन, ई-रिक्शा अथवा पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की अपील की।

बैठक में जिला प्रभारी धर्मवीर मिर्जापुर, पूर्व मंत्री असीम गोयल, संतोष चौहान सरवान, मेयर अक्षिता सैनी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed