फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Plot became the reason for murder in Sundar Nagar

Ambala News: सुंदरनगर में प्लाॅट बना हत्या कारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Plot became the reason for murder in Sundar Nagar
सुंदरनगर में हुई हत्या के मामले को लेकर अमर उजाला में प्रका​शित समाचार। फाइल फोटो
अंबाला। सुंदर नगर से मिले बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने मच्छाैंडा गांव निवासी बलजिंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई मृतक के बेटे की शिकायत पर हुई है। आरोपी अभी फरार बताया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे ने दी ये जानकारी
बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के साैंप दिया। परिजनों की तरफ से दी शिकायत में हत्या का कारण प्लॉट का विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले में जांच कर रही है। छावनी के रेलवे कॉलोनी निवासी सोनू कुमार ने बताया कि उसकी माता रेलवे में फीटर के पद पर तैनात है। उसके पिता 61 वर्षीय चरणदास पहले कपड़े की फेरी का काम करते थे लेकिन दिल की बीमारी के कारण अब घर पर ही थे।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले उसके पिता ने सुंदर नगर में 325 गज का एक प्लाॅट खरीदा था। इसमें एक कमरा, रसोई और शौचालय बने हैं और बाकी जगह खाली हैं। यहां उसके पिता खेती करते हैं। वो रोजाना की तरह पौधों की देखरेख के लिए प्लाॅट में आते थे। 11 फरवरी को भी सुबह लगभग 10 बजे माता को अंबाला कैंट स्टेशन पर छोड़कर बाइक से सुंदर नगर चले गए। दोपहर को खाना खाने के लिए घर जरूर आते थे लेकिन मंगलवार को नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्हें फोन किया तो वो भी बंद मिला। शाम तक इंतजार करने के बाद वो रात लगभग आठ बजे अपने भाई मोनू और चाचा के लड़के दीपक के साथ जब सुंदर नगर प्लाॅट पर पहुंचे तो देखा कि प्लाॅट के मुख्य गेट का बाहर से कुंडा लगा था। जब वो कुंडा खोलकर अंदर बने कमरे में दाखिल हुए तो उसके पिता चरणदास फर्श पर पड़े थे और उनके मुंह और सिर खून से लथपथ था। उनके माथे और सिर पर काफी गहरे घाव थे। उनके शव के पास ही एक लोहे का सरिया भी पड़ा था और इस पर भी खून लगा था। जबकि बेड की चादर भी खून से सनी थी। इस दौरान पिता के हाथ में मोबाइल भी पड़ा था लेकिन उनकी बाइक मौके पर नहीं थी।
प्लाॅट के लेन-देन का विवाद
सोनू ने बताया कि उसके पिता की हत्या मच्छाैंडा गांव निवासी बलजिंदर सिंह ने की है, क्योंकि उन्होंने बलजिंदर सिंह से एक और प्लाॅट करीब तीन साल पहले खरीदा था जोकि सुंदर नगर में है। इसके लिए उन्होंने बलजिंदर को चार लाख 65 हजार रुपये दिए थे लेकिन रजिस्ट्रियां बंद होने के कारण उन्होंने रकम की फाइनल रसीद ले ली थी। इस दौरान विभाग ने काॅलोनी को मान्यता नहीं दी और बनी सड़कों को उखाड़ दिया। इसके बाद उन्होंने बलजिंदर सिंह को प्लाॅट वापस करते हुए अपने पैसों की मांग की। इस बात पर उनकी बलजिंदर सिंह के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उन्हें दो लाख 40 हजार रुपये वापस कर दिए थे और बकाया दो लाख 25 हजार रुपये 15 फरवरी को देने थे लेकिन वह इसकी रंजिश रखता था। सोनू ने बताया कि हो सकता है बलजिंदर सिंह ने इसी रंजिश के कारण उसके पिता की हत्या की हो और उनकी बाइक भी चोरी करके ले गया है।

वर्जन
मृतक के बेटे की शिकायत पर मच्छाैंडा निवासी बलजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद ही मामले का सही तरीके से खुलासा हो पाएगा।
धर्मवीर, प्रभारी पड़ाव थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed