{"_id":"6a70fe5294af2a13f60b1793","slug":"players-won-six-medals-in-the-kurash-championship-ambala-news-c-36-1-sknl1017-167288-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कुराश चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते छह पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कुराश चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते छह पदक
विज्ञापन
रोहतक में हुई हरियाणा स्टेट सब जूनियर कुराश चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी पदक दिखाते हुए व संग
- रोहतक में हुई स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रोहतक में आयोजित हुई हरियाणा स्टेट सब-जूनियर कुराश चैंपियनशिप 2026-27 में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। छह खिलाड़ियों ने छह पदक हासिल कर नाम चमकाया। कोच सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पदकों में 2 स्वर्ण, 1 रजत व 3 कांस्य शामिल हैं। इन खिलाड़ियों में खुशदीप व राधिका ने एक-एक स्वर्ण पदक व विहान ने रजत पदक हासिल किया।
इसके अलावा अंजली, समर व जानवी ने कांस्य पदक हासिल किए। रोहतक के खेल परिसर में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिला खेल अधिकारी राम ने विजेता छात्रों व कोच को सम्मानित किया।