{"_id":"66980316fbcf5a2f21013d09","slug":"players-showed-strength-in-sports-competition-ambala-news-c-36-1-amb1002-126337-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
नंद लाल गीता विद्या मंदिर तेपला में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी।
साहा। विद्या भारती हरियाणा के तत्वावधान में संचालित नंद लाल गीता विद्या मंदिर तेपला में बुधवार को एक दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इस अवसर मुख्य अतिथि ग्रामीण शिक्षा विकास समिति अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा और संकुल प्रमुख सुधीर रहे।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य बलवंत सिंह ने किया। प्रधानाचार्य बलवंत सिंह ने संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया इस संकुल स्तरीय खेलकूद समारोह में सात विद्यालयों से 474 प्रतिभागी और 32 संरक्षक आचार्य इस प्रतियोगिता में रहने वाले हैं।
संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में योग आसन, कबड्डी, कैरम बोर्ड, शतरंज, खो-खो बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं रहने वाली हैं। इस समारोह में जगन्नाथ शर्मा ने कहा विद्या भारती बालक के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा कार्यरत रही है। जिस तरह एक अच्छे नागरिक के लिए शिक्षा, ज्ञान की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार हर परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमतावर्धन के लिए खेल भी आवश्यक है।
विज्ञापन
अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य बलवंत सिंह ने बताया कि जो विद्यार्थी संकुल स्तरीय खेलकूद में प्रथम आए हैं वह विद्यार्थी आगे प्रांत के लिए खेलेंगे। इस दौरान प्रांत शिक्षण प्रमुख शेषपाल, राजीव, सोमनाथ चौधरी, संजय मित्तल और संकुल के पांच विद्यालयों से प्रतिभागी विद्यार्थी व उनके संरक्षण आचार्य उपस्थित रहे।