{"_id":"6475133a58dea7d5e20d1318","slug":"plan-ready-for-renewed-facilities-in-pm-shree-schools-ambala-news-c-36-1-amb1003-4142-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पीएम श्री स्कूलों में नए सिरे से सुविधाओं के लिए योजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पीएम श्री स्कूलों में नए सिरे से सुविधाओं के लिए योजना तैयार
विज्ञापन
सतनाम सिंह
अंबाला सिटी। जिले में पीएम श्री स्कूल के लिए चुने गए 6 राजकीय स्कूलों के लिए सुविधाओं के लिए नए सिरे से प्लान तैयार होगा। हर ब्लॉक में एक स्कूल पीएम श्री बनाया गया है। इन सभी छह स्कूलों में 3 करोड़ 35 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। पहले स्कूलों से विकास प्लान मांगा गया था, मगर अब इसे अपडेट किया जा रहा है। खास बात यह भी होगी कि पीएम श्री बने अंबाला ब्लॉक वन के राजकीय स्कूल दुराना व कैंट ब्लॉक के रामबाग रोड स्कूल में साइंस संकाय भी शुरू होगा। जिससे विद्यार्थियों को मेडिकल व नॉन मेडिकल पढ़ने के लिए दूर दूसरे स्कूलों में नहीं जाना पड़ेगा। जिला समग्र शिक्षा कार्यालय द्वारा स्कूलों के लिए सुविधाओं के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। इस प्लान को स्कूलों में शुरू करने के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद कार्यालय पंचकूला में भेजा जाएगा। इसके अलावा सीबीएसई से संबद्धता को लेकर प्रक्रिया चल रही है। इन स्कूलों में दोनों माध्यम हिंदी व अंग्रेजी से पढ़ाई करवाई जाएगी। इन स्कूलों में मॉडल संस्कृति स्कूलों की तर्ज पर विकास किया जाएगा। इस सत्र से ही स्कूलों में दाखिले शुरू हो गए हैं।
5 स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब, एक में नेकस्ट जेन लैब मिलेगी
अंबाला खंड 1 में दुराना, खंड 2 में रामबाग रोड, साहा में राजकीय स्कूल साहा, नारायणगढ़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बराड़ा में उगाला स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब बनाई जाएगी, जबकि शहजादपुर गर्ल्स स्कूल में नेकस्ट जेन लैब बनेगी। नेकस्ट जेन लैब आधुनिक होगी।
स्कूलों में आधुनिक क्लास रूम के साथ सोलर सिस्टम और आरओ भी लगेगा
समग्र शिक्षा विभाग ने हर ब्लॉक से पीएम श्री बने स्कूलों के विकास के लिए दोबारा प्लान किया जा रहा है। साहा स्कूल में एक कक्षा रूम, सभी स्कूलों में पीने के पानी की बेहतरीन सुविधा, दुराना स्कूल में लड़कियों के लिए 2 शौचालय, उगाला स्कूल में लड़कों के लिए शौचालय, शहजादपुर में एक शौचालय, शहजादपुर में सीडब्ल्यूएसएन के लिए एक शौचालय, दुराना स्कूल में दो, उगाला में एक, शहजादपुर में तीन रैंप बनेंगे। उगाला स्कूल में 130, साहा में 199, शहजादपुर में 183 ड्युल डेस्क भी मिलेंगे। सभी स्कूलों में सोलर सिस्टम लगेगा। सोलर पर प्रति स्कूल 3 लाख 50 हजार और आरओ पर प्रति स्कूल 70 हजार खर्च होंगे। इससे पहले भी सभी स्कूलों से डिमांड भेजी गई है। सभी 6 स्कूलों के प्रोजेक्ट पर 3 करोड़ 35 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
कोट्स
सभी 6 पीएम श्री स्कूलों से सुविधाओं को लेकर प्लान दोबारा मांगा गया है। इस प्लान को निदेशालय में भेजा जाएगा। सभी स्कूलों में सुविधाओं पर 3 करोड़ 35 लाख खर्च होंगे। पीएम श्री में अटल टिंकरिंग लैब और नेकस्ट जेन लैब की सुविधा भी होगी। आरओ और सोलर सिस्टम भी लगेगा। उन्होंने स्कूलों में सुविधाओं के लिए खुद भी निरीक्षण किया है।
रेनु अग्रवाल, जिला परियोजना समन्यवक, अंबाला।