फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   PKR Jain Girls School first in group singing

Ambala News: समूह गान में पीकेआर जैन गर्ल्स स्कूल प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
PKR Jain Girls School first in group singing
अंबाला सिटी। शहर स्थित एसए जैन कॉलेज के ऑडिटोरियम में सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की ओर से निशुल्क अंतरराज्यीय सांगीतिक प्रतियोगिता के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मेयर शक्ति रानी शर्मा एवं समाजसेवी व उद्योगपति अनुभव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान समूह गान, समूह नृत्य और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में अंबाला के 15 विद्यालयों के सातवीं से 12वीं कक्षा तक के करीब 200 से भी अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। समूह गायन में पीकेआर जैन गर्ल्स स्कूल ने प्रथम स्थान, डीएवी स्कूल ने द्वितीय और एसए जैन मॉडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा समूह नृत्य प्रतियोगिता में एसए जैन मॉडल स्कूल ने प्रथम, द्वितीय स्थान डीएवी स्कूल अंबाला शहर और पीके आर जैन गर्ल्स स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता में एस डी स्कूल अंबाला कैंट ने प्रथम, एसए जैन मॉडल स्कूल ने द्वितीय, एमडीएवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य दीपेंद्र कांत ने बताया कि यह प्रतियोगिता 10 शहरों में आयोजित की जा रही है। प्रत्येक शहर से जो भी स्कूल प्रथम स्थान हासिल करेंगे। उनके मध्य 16 अगस्त को सतयुग दर्शन सभागार में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस मौके पर हिम्मत सिंह और अमीषा चावला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा सुंदर ढींगरा, केएल. छाबड़ा, सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा, रितु मलिक, आशु साहनी, ममता, सविता, नीलम, इंदर मलिक, प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed