फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pizza-Burger will be available on the train seat

सीट पर मिलेगा पिज्जा-बर्गर, आईआरसीटीसी ने शुरू की ई-कैटरिंग सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Pizza-Burger will be available on the train seat
यात्रियों को अब सीट पर ही पिज्जा-बर्गर, सैंडविच, इडली-डोसा सहित अन्य स्वादिष्ट पकवान खाने को मिलेंगे। कोरोना संक्रमण के केसों में कमी को देखते हुए आईआरसीटीसी ने ई-कैटरिंग की सुविधा एक फरवरी से शुरू कर दी है। पैक्ड भोजन का आर्डर आईआरसीटीसी की वेबसाइट और रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर लिए जाएंगे। वहीं खाने के सामान के लिए भुगतान भी डिजिटल माध्यम यानि ऑनलाइन ही करना होगा।
विज्ञापन

ट्रेनों व स्टेशन पर मिलेगी सुविधा
छावनी जंक्शन पर लगभग 58 जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। स्टेशन पर एक मात्र भोजनालय में आए आर्डर के तहत ही यात्रियों को खाने की थाली सीट पर दी जा रही है, लेकिन ट्रेन में सफर और स्टेशन पर मिलने वाला भोजन लोगों को पसंद नहीं आ रहा। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद और यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए अब ऐसे यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर मनपसंद खाने के संबंध में जानकारी एकत्रित कर सकते हैं। आर्डर के बाद उनकी सीट पर ही मनपसंद खाना पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

यह होगी व्यवस्था
यात्रियों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट, 139 या रेलवे के खानपान एप पर आर्डर देना होगा। ई-खाने की आपूर्ति में कोरोना से बचाव के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। यात्री की मांग पर स्टेशन पर कोरोना संक्रमण से बचाव वाली ड्रेस पहने हुए वेंडर बर्थ पर खाने का पैकेट रखेंगे। वह दूर से ही यात्री के मोबाइल पर आए वन टाइम पासवर्ड को पूछकर चले जाएंगे। पैकेज के साथ हाथ धोने के लिए पेपर सोप भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू हो गई सुविधा
ई-कैटरिंग की सुविधा एक फरवरी से शुरू हो गई है। यात्रियों की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। शुरुआती दौर में यह सेवा देश भर में चलने वाली 250 ट्रेनों और 30 स्टेशन पर उपलब्ध कराई जा रही है।
- सुखविंदर पाल सिंह, सह-प्रबंधक, आईआरसीटीसी चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed