फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   pink and yellow ration card holders will get 35 kg wheat free from august

Ambala News: अगस्त से गुलाबी और पीले राशन कार्ड धारकों को निशुल्क मिलेगा 35 किलो गेंहू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
pink and yellow ration card holders will get 35 kg wheat free from august
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिले के गुलाबी (एएवाई) और पीले (बीपीएल) राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। अब दोबारा से राशन कार्ड धारकों को डिपो से प्रति माह निशुल्क 35 किलो गेंहू मिलेगा। साथ ही दो लीटर सरसों का तेल दोबारा मिलना शुरू होगा। सरसों के तेल के लिए 20 रुपए प्रति लीटर अदा करने होंगे। जिले की बात करें तो जिले में 13879 एएवाई और एक लाख 28 हजार 929 बीपीएल राशन कार्ड हैं।

जिन लोगों का गुलाबी राशन कार्ड हैं, उनको 35 किलोग्राम गेहूं मिलेगा। वहीं बीपीएल राशन कार्ड धारकों को परिवार के प्रति सदस्य के हिसाब से पांच किलोग्राम गेहूं दिया जाएगा। सरसों का तेल सभी गुलाबी राशन कार्ड धारकों को मिलेगा। इसके अलावा बीपीएल में जिन लोगों की परिवार पहचान पत्र में एक लाख से कम वार्षिक आय है, उनको ही सरसों का तेल मिलेगा। राशन परिवार पहचान पत्र के अनुसार ही ऑनलाइन मिलेगा। अभी तक जुलाई का राशन उपभोक्ताओं को नहीं मिला है। अब जुलाई व अगस्त का राशन डिपो पर अगस्त माह से एक साथ मिलेगा। जिले में अभी 334 राशन डिपो चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


चार साल से मिल रहा है आटा, कोरोना में गेहूं भी मिली
बीते करीब चार साल से आटा ही राशन डिपो पर मिल रहा था। आटा पिसाई के लिए राशन कार्ड धारक से कुछ रुपये लिए जा रहे थे और कोरोना काल में सरकार ने निशुल्क गेहूं भी दी थी। इसके बाद गेहूं मिलनी बंद हो गई। वहीं डेढ़ साल से उपभोक्ताओं को करीब 250 रुपये सब्सिडी सरसों के तेल के लिए मिल रही थी। अब सब्सिडी बंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगस्त माह से राशन डिपो पर दोबारा से 35 किलो निशुल्क गेहूं मिलेगा। साथ ही दो लीटर सरसों का तेल भी डेढ़ साल बाद मिलना शुरू होगा। अभी सरसों के तेल की उपभोक्ताओं को करीब 250 रुपये सब्सिडी सरसों के तेल के लिए मिल रही थी। अब 20 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से दो लीटर सरसों का तेल मिलेगा।
-अपार तिवारी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed