{"_id":"6aaed985b6b2d216120a1077","slug":"piles-of-garbage-in-the-pond-near-the-government-school-in-pyauda-ambala-news-c-245-1-kht1013-155336-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्यौदा में सरकारी स्कूल के पास तालाब में लगे गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्यौदा में सरकारी स्कूल के पास तालाब में लगे गंदगी के ढेर
विज्ञापन
प्यौदा में तालाब के घाट पर गंदगी व आस पास मौजूद गंदा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कसान। गांव प्यौदा में सरकारी स्कूल से सटे तालाब के घाट और उसके आसपास गंदगी व कचरे का अंबार लगने के कारण पूरे इलाके में तेज बदबू फैल रही है। इससे आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों काे काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है गंदगी के कारण गांव में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीण राजबीर का कहना है कि तालाब गांव का प्रमुख जल स्रोत होने के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ है, लेकिन लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण तालाब के पास स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बदबू और गंदगी के कारण बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।
लोगों के अनुसार, कई बार ग्राम पंचायत को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब तालाब का गंदा पानी किनारों तक फैल जाता है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और जिला प्रशासन से मांग की है कि तालाब के घाट और आसपास के क्षेत्र की तुरंत सफाई करवाई जाए। इसके साथ ही कचरा डालने पर रोक लगाने, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने और तालाब के सौंदर्यीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।