फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Photographer brutally beaten up for asking money for wedding album, dies by consuming poison

Ambala News: शादी की एलबम के रुपये मांगने पर फोटोग्राफर की बेरहमी से पिटाई, जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Photographer brutally beaten up for asking money for wedding album, dies by consuming poison
मुलाना। डुलियानी गांव में एक फोटोग्राफर को शादी की वीडियो और एलबम का मेहनताना मांगना इतना भारी पड़ गया कि गांव के ही एक परिवार के सात लोगों ने मिलकर पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की, कपड़े फाड़े, चप्पलों से पीटा और फिर झूठे रेप केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना से तंग आकर फोटोग्राफर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मां ने दी शिकायत
पीड़ित की मां प्रवेश कुमारी ने थाना मुलाना में दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा प्रवीण गांव में फोटोग्राफर का काम करता था। उसने गांव के ही मनदीप उर्फ छोटू की शादी की वीडियो और एलबम तैयार की थी। जब प्रवीण ने मेहनताना मांगा तो मनदीप और उसके परिजन उससे रंजिश रखने लगे। शिकायत के अनुसार 28 जुलाई की शाम लगभग 6:30 बजे प्रवीण जब परचून की दुकान से सामान लेने निकला तो मनदीप उर्फ छोटू, संदीप, जीराम, बंता राम, संदीप की पत्नी, मनदीप की पत्नी और सुलोचना ने लोहे की रॉड और डंडों से उसकी पिटाई कर दी। महिलाओं ने न केवल उसके कपड़े फाड़े बल्कि उसे चप्पलों से भी मारा। आरोपियों ने उसे झूठे रेप केस में फंसाने और जान से मारने की धमकियां भी दीं।
विज्ञापन


दोबारा दी धमकी
घटना के कुछ घंटे बाद रात करीब 8 बजे उक्त आरोपी अन्य लोगों के साथ फिर से हथियारों के साथ प्रवीण के घर पहुंचे और दोबारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पूरी घटना से मानसिक रूप से टूट चुके प्रवीण ने रात करीब 9:15 बजे जहरीली दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर जब परिजनों ने उससे पूछा, तो उसने पूरी बात बताते हुए कहा कि समाज में हुई बेइज्जती और धमकियों से तंग आकर वह यह कदम उठा रहा है। परिजनों ने उसे तत्काल एमएम अस्पताल मुलाना में भर्ती कराया, जहां 29 जुलाई की देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed