फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Petrol pumps closed on 30th and 31st, warned

Ambala News: पेट्रोल पंप 30 और 31 को बंद, चेताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Petrol pumps closed on 30th and 31st, warned
अंबाला सिटी। 30 और 31 मार्च को पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन हरियाणा की ओर से प्रदेशभर में पेट्रोल पंप बंद करने के निर्देश जारी दिए हैं। इससे आमजन को परेशानियों से जूझना पड़ेगा। दूसरी ओर ट्रांसपोर्ट से जुड़े कारोबार भी प्रभावित होंगे। पेट्रोल पंपों की हड़ताल के सिलसिले में अंबाला जिला पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन की एक बैठक सिटी के किंगफिशर में आयोजित की।
विज्ञापन

इसमें हड़ताल को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। यह बैठक एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र ढिल्लो की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी, जहां पर प्रधान ने बताया कि बीते सात वर्षों से सरकारी तेल एजेंसियों द्वारा पंप डीलरों का कमीशन नहीं बढ़ाया गया। जिसको लेकर सभी पेट्रोल पंप डीलरों में गहरा रोष व्याप्त है, जबकि कमीशन में वृद्धि करने के लिए कईं बार सरकारी एजेंसियों से बातचीत का दौर भी चलाया। इस मौके पर एसोसिएशन के उपप्रधान नवरतन गर्ग, सचिव गुंजन गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोमी गुप्ता, सदस्य मनमोहन सिंह, जंगशेर सिंह, गोल्डी शर्मा, चंद्र सोनी, नितिन कौशल, सुधांशु, अनिल गुप्ता और मानिक गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला में 100 से अधिक है पेट्रोल पंप
जिला में पेट्रोल पंपों की संख्या 100 से अधिक है। प्रतिदिन एक पंप पर तीन से पांच हजार लीटर तेल की बिक्री हो रही है। यदि तेल कीमतों का आंकलन किया जाए तो जिले में प्रतिदिन चार से पांच लाख का तेल बिक रहा है। तेल नहीं मिलने से दो दिनों में लोगों के सामने भारी संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो नंबर-63
एक अर्से से नहीं बढ़ा कमीशन : ढिल्लो
पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र ढिल्लो ने कहा कि एक अर्से से सभी पेट्रोल पंप डीलर्स सरकारी एजेंसियों से तेल कमीशन में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। जब पेट्रोल करीब 65 रुपये था, तब से दो रुपये प्रति लीटर डीजल और तीन रुपये पेट्रोल पर कमीशन दिया जा रहा है। अब करीब 100 रुपये के आसपास है पर कमीशन नहीं बढ़ाया गया। तेल कमीशन न बढ़ने के कारण सभी डीलरों में गहरा रोष व्याप्त है। इसके विरोध 30 मार्च को सुबह पांच बजे से एक अप्रैल सुबह पांच बजे तक दो दिन हड़ताल रहेगी।

फोटो नंबर-64
बढ़ाई जा सकती है हड़ताल : संजीव

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में दो दिनों की हड़ताल रहेगी। सरकारी एजेंसियों की ओर से पेट्रोल पंप डीलरों की अनदेखी की जा रही है। तेल कमीशन पर लगातार सात वर्षों से आवाज उठाई जा रही है। पेट्रोल पंप डीलरों की हड़ताल को देखते केंद्रीय तेल एजेंसियों ने वीरवार को दिल्ली में एक अहम बैठक में बुलाया गया है। जहां पर एजेंसियों के नुमांइदों से तेल कमीशन पर चर्चा की जाएगी, यदि बैठक में कोई उचित समाधान नहीं निकला तो यह हड़ताल अनिश्चित समय में तब्दील की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed