फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Person fell while getting off bus, death, case registered against driver

बस से उतरते समय गिरा व्यक्ति, मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Person fell while getting off bus, death, case registered against driver
नारायणगढ़। बस से उतरते समय एक व्यक्ति की मौत होने पर पुलिस ने बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक के पिता जय मंगल राय निवासी गांव माधोपुर छाता बिहार ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। 28 जुलाई को उनका बेटा मनोज कुमार उसे गांव से लेकर अंबाला आया था। एक अगस्त को वह और उनका बेटा सायं साढे़ चार बजे गांव बधौली जाने के लिए बस अड्डा कालपी से नारायणगढ़ की सरकारी बस में बैठे थे।
विज्ञापन

जब वह गांव बधौली के बस अड्डा पर पहुंचे तो बस रुकने पर मनोज बस से उतरने लगा। उसी समय बस चालक ने बस चला दी। उनका बेटा बस की चपेट में आकर नीचे गिर गया। कुछ लोगों द्वारा शोर मचाने पर बस चालक ने बस को आगे जाकर रोका। मैने बस का नंबर नोट कर लिया। एंबुलेंस में उनके बेटे को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल में दाखिल कराया। वहां इलाज के दौरान चार अगस्त को उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके बेटे की मौत बस चालक की लापरवाही से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed