{"_id":"6460ecbe2814721ace004eb3","slug":"person-attempted-suicide-in-ambala-of-haryana-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या का प्रयास: खुद को 30 जगह ब्लेड व चाकू मारा, बोला- आंखों से दिखत है कम, बोझ न बनूं इसलिए उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या का प्रयास: खुद को 30 जगह ब्लेड व चाकू मारा, बोला- आंखों से दिखत है कम, बोझ न बनूं इसलिए उठाया कदम
Sun, 14 May 2023 07:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 14 May 2023 07:44 PM IST
सार
अंबाला में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने खुद 30 जगह ब्लेड व चाकू मार आत्महत्या का प्रयास किया है। पेट, दोनों बाजुओं सहित गले पर घाव हो गए। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी, घायल बोला कि आंखों से कम दिखत है, बोझ न बनने के लिए ये कदम उठाया।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के अंबाला के गांव खारूखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने के लिए खुद के शरीर पर जगह-जगह ब्लेड व चाकू से कट मार लिए। खून से लथपथ हालत में बेसुध पड़े पति पर पत्नी की नजर पड़ी तो आनन-फानन में उसे प्राथमिक उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टर भी युवक की हालत देखकर हैरान थे। गले, पेट व दोनों बाजुओं पर व्यक्ति ने घाव कर रखे थे। डॉक्टर के मुताबिक करीब 30 टांके आए हैं। गनीमत यह रही कि गले पर लगे घाव गहरे नहीं थे, वरना जान भी जा सकती थी। अस्पताल से व्यक्ति बारे इलाका पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आंखों से दिखता है कम, व्यक्ति बोला कि बोझ न बनने के लिए उठाया कदम
घायल अनिल ने बताया कि वह ईंट भट्ठे पर काम करता है और वह शादीशुदा है। काफी समय पहले वह गिर गया था और चोट लग गई थी। तभी से उसे आंखों से कम दिखाई दे रहा है। कई बार अस्पतालों के चक्कर भी काट लिए लेकिन हर बार दवा देकर भेज दिया जाता है। ईंट भट्ठे व दैनिक कामों में उसे काफी दिक्कत आती है। आखिर में वह परिवार पर बोझ न हो इसलिए उसने यह कदम उठाया। जबकि पत्नी ने बताया कि सिर पर चोट लगने के कारण पति मानसिक रूप से परेशान चल रहा है।
विज्ञापन